Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Election 2025: Chirag Paswan Big Announcement, Says My Party Will Contest On 243 Seats To Strengthen Nda - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election:चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा Up: Smart Meters Will Benefit By Rs 1500 Crores Every Year, Then Why Privatization... Council Raises Questions - Amar Ujala Hindi News Live Accident On Dehradun Mussoorie Road Car Fell Into Ditch Near Maggie Point Two Youths Badly Injured - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather: Storm And Rain Will Continue In 8 Districts Of The State Even Today, Heat Wave Alert In Gwalior-ch - Amar Ujala Hindi News Live Bundi News: Priest Attacked Over Temple Land Dispute, Limbs Broken, Critically Injured And Referred To Kota - Rajasthan News सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की दमदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, अमेजन प्राइम पर दिखेगा जबरदस्त टकराव, अश्विनी अय्यर की नई पेशकश Rohtak: संदिग्ध हालत में चाकू लगने से बहन की मौत, भाई ने निगला जहरीला पदार्थ Himachal News: पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आई ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे; यहां पेश आया हादसा साउथ अफ्रीकी गेंदबाज के पास बुमराह को पछाड़ने का मौका, WTC फाइनल में चटकाने होंगे बस इतने विकेट पार्टनर में सलमान खान को तंग करने वाला क्यूट बच्चा याद है? अब चलाते हैं खुद का स्टूडियो

UP Weather: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बनेगा बारिश की वजह, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। अब तक तापमान ठीक बना हुआ था लेकिन अब इसमें भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को सोनभद्र सबसे ठंडा रहा और कानपुर में भी ठंड का भारी असर देखने को मिला।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में शीत लहर का भयानक असर देखने को मिलने वाला है। फिलहाल पड़ रही सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को बदल कर रख दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और ऊनी कपड़ों से लदे हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। ये विक्षोभ ठंड को बढ़ाने वाला है।

पड़ेगी कड़ाके की ठंड (UP Weather)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, अयोध्या जैसे कई जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम शुष्क बने रहने का संकेत भी दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जो बर्फबारी हो रही है। उसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है और कोहरा छाया हुआ है।

यहां गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के मुताबिक 6 जनवरी को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान लुढ़क जाएगा और ठंड बढ़ेगी।

यहां शीतलहर का प्रकोप

बलरामपुर, अयोध्या, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बाराबंकी जैसे जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, वाराणसी, फिरोजाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, इटावा और मिर्जापुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

2172100cookie-checkUP Weather: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बनेगा बारिश की वजह, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
Artical

Comments are closed.

Bihar Election 2025: Chirag Paswan Big Announcement, Says My Party Will Contest On 243 Seats To Strengthen Nda – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election:चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा     |     Up: Smart Meters Will Benefit By Rs 1500 Crores Every Year, Then Why Privatization… Council Raises Questions – Amar Ujala Hindi News Live     |     Accident On Dehradun Mussoorie Road Car Fell Into Ditch Near Maggie Point Two Youths Badly Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather: Storm And Rain Will Continue In 8 Districts Of The State Even Today, Heat Wave Alert In Gwalior-ch – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bundi News: Priest Attacked Over Temple Land Dispute, Limbs Broken, Critically Injured And Referred To Kota – Rajasthan News     |     सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की दमदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, अमेजन प्राइम पर दिखेगा जबरदस्त टकराव, अश्विनी अय्यर की नई पेशकश     |     Rohtak: संदिग्ध हालत में चाकू लगने से बहन की मौत, भाई ने निगला जहरीला पदार्थ     |     Himachal News: पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आई ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे; यहां पेश आया हादसा     |     साउथ अफ्रीकी गेंदबाज के पास बुमराह को पछाड़ने का मौका, WTC फाइनल में चटकाने होंगे बस इतने विकेट     |     पार्टनर में सलमान खान को तंग करने वाला क्यूट बच्चा याद है? अब चलाते हैं खुद का स्टूडियो     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088