Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Refused Trump invite as I had to visit land of Jagannath: PM Modi | India News Lalu-tejashwi On Pm Modi's Bihar Visit - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital - Jabalpur News Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी India’s gone from despair to optimism in 11 yrs: Home minister Amit Shah | India News

UPI यूज करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती


UPI Payments- India TV Hindi

Image Source : FILE
UPI Payments

UPI का इस्तेमाल सबसे ज्यादा भारत में किया जाता है। NPCI की मानें तो UPI पेमेंट करने वालों की संख्यां के साथ-साथ इसके जरिए होने वाले पेमेंट की संख्यां में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। डिजिटल पेमेंट करने वाले ज्यादातर यूजर्स UPI को ही प्रिफरेंस दे रहे हैं। अपनी लोकप्रियता की वजह से UPI से जुड़े कई स्कैम भी सामने आ रहे हैं। ये स्कैम न सिर्फ आम यूजर के साथ किया जा रहा है, बल्कि स्कैमर्स मर्चेंट्स यानी UPI पेमेंट एक्सेपट करने वालों को भी चूना लगा रहे हैं। 

अगर, कुछ बातों का ध्यान समय पर नहीं दिया गया, तो हैकर्स आपके साथ बड़ा फ्रॉड कर सकते हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने और स्मार्टफोन के इस्तेमाल ने ऑनलाइन पेमेंट करने की प्रिफरेंस को पिछले कुछ साल में पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। ऑनलाइन पेमेंट की बढ़ती संख्यां की वजह से डिजिटल फ्रॉड भी बढ़ा है।

इन तरीकों से कर रहे फ्रॉड

पिछले कुछ समय में सामने आए मामलों पर गौर करें तो स्कैमर्स UPI ट्रांजैक्शन इंटरफेस वाला फर्जी ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। ये इंटरफेस देखने में इतने असली लगते हैं कि आप भी गच्चा खा सकते हैं। इसमें फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाकर मर्चेंट्स को चूना लगाया जाता है। इसके अलावा ऑटोपे फीचर और QR कोड रिप्लेसमेंट जैसे भी तरीके स्कैमर्स अपना रहे हैं। हालांकि, आपके द्वारा बरती गई सतर्कता आपको इस तरह के स्कैम से बचा सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. आपके साथ भी इस तरह का फ्रॉड न हो, इसके लिए आपको हर ट्रांजैक्शन को UPI ऐप में जाकर वेरिफाई करना होगा। जैसे ही कोई आपको UPI के जरिए पेमेंट करता है, आप UPI ऐप ओपन करके उस ट्रांजैक्शन की जांच करें।
  2. इसके अलावा आपको अपना बैंक अकाउंट भी रेगुलरली चेक करना होगा। आपको बैंक स्टेटमेंट के साथ हर ट्रांजैक्शन को मैच करना होगा। ऐसा करने से आपके साथ हुए किसी भी फ्रॉड को ट्रैक करने में मदद मिलेगी।
  3. अगर, आप UPI मर्चेंट हैं तो आपको अपना QR कोड स्कैनर खुले एरिया में नहीं रखना चाहिए। खुले एरिया में रखे होने की वजह से स्कैमर्स उसके साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और अपने अकाउंट का QR स्कैनर रख सकते हैं। इस वजह से की जाने वाली हर UPI पेमेंट स्कैमर्स के अकाउंट में जाएगा।
  4. इसके अलावा एक और बेहद जरूरी बात यह है कि आपको कम से कम UPI अकाउंट रखना है। ऐसा करने से आपको ट्रांजैक्शन वेरिफाई करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। मल्टीपल UPI अकाउंट होने की वजह से ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने में दिक्कत आ सकती है।

यह भी पढ़ें – iPhone 17 में होने वाले हैं कई बड़े बदलाव, Apple ने कर ली तैयारी





Source link

1875740cookie-checkUPI यूज करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती
Artical

Comments are closed.

Refused Trump invite as I had to visit land of Jagannath: PM Modi | India News     |     Lalu-tejashwi On Pm Modi’s Bihar Visit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य     |     खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग     |     विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद     |     Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital – Jabalpur News     |     Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत     |     Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा     |     IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी     |     India’s gone from despair to optimism in 11 yrs: Home minister Amit Shah | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088