Upmsp Up Board 10th 12th Result 2025 Date Time Live Updates Up Board Class 10 12 Result Kab Aayega – Amar Ujala Hindi News Live
06:08 AM, 21-Apr-2025
UP Board Result Date 2025: परिणाम की तारीख होगी घोषित यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम से पहले रिजल्ट की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। छात्रों को इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार है, ताकि वे जान सकें कि उनके रिजल्ट की तारीख और समय क्या होगा।
09:37 PM, 20-Apr-2025
UP Board 12th Result 2025: कम पास प्रतिशत वाले जिले
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में निम्न जिलों में पास प्रतिशत सबसे कम रहा:
- ललितपुर- 77.50%
- सोनभद्र- 81.66%
- खीरी- 81.84%
09:01 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस साल भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेगा।
07:41 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result 2025: जल्द हो सकती है परिणाम तिथि की घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।
05:54 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result 2025: कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) हो जाते हैं, लेकिन शेष सभी विषयों में सफल होते हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से उसी वर्ष एक और मौका दिया जाता है ताकि वे उन एक-दो विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकें और उनका शैक्षणिक वर्ष खराब न हो।
05:42 PM, 20-Apr-2025
UP Board 12th Result 2025: पिछले साल के टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शुभम वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश टॉपर का स्थान प्राप्त किया था। वहीं, छह अन्य छात्र-छात्राओं ने 488 अंक (97.60%) प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। इन छात्रों में शामिल हैं:
- विशु चौधरी-बागपत
- काजल सिंह-अमरोहा
- राज वर्मा और कशिश मौर्य- सीतापुर
- चार्ली गुप्ता- सिद्धार्थनगर
- सुजाता पांडेय- देवरिया
05:26 PM, 20-Apr-2025
UP Board 12th Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए इन विवरणों की होगी जरूरत
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रोल कोड/स्कूल कोड और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की जरूरत होगी। ये सभी विवरण छात्रों को उनके एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पर मिलेंगे। इसलिए यह दस्तावेज बेहद अहम है।
ऐसे में छात्रों को अभी से अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना चाहिए, ताकि परिणाम जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
05:08 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर पर एक नजर
साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिससे कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोर्ड आमतौर पर परीक्षा के 40 से 55 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करता है, जिससे छात्रों को परिणाम का इंतजार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
04:57 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result 2025: 2023 में इतना रहा पास प्रतिशत
साल 2023 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52% रहा। महौबा के शुभ छपरा ने 489 अंकों (500 में से) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सौरव गंगवार और अनामिका ने 97.80% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में कुल 27,69,258 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
04:49 PM, 20-Apr-2025
UP Board Result Date: आज नहीं जारी होगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को आज रिजल्ट का इंतजार था, हालांकि आज रिजल्ट की घोषणा नहीं होगी। यहां क्लिक करके जानें क्यों?

Comments are closed.