Upsc Result: Many Candidates From Bihar In Top 20, Raj Krishna Jha, Hemant Mishra, Sanskriti Trivedi Cse 2024 – Amar Ujala Hindi News Live
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है। अब तक मिली खबर के अनुसार, इस बार बिहार से छह उम्मीदवारों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। इसमें जमुई के तीन, सीतामढ़ी के एक और बक्सर के एक अभ्यर्थी शामिल हैं। तीन अभ्यर्थियों ने टॉप 20 में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों के बारे में…
