Uttarakhand Budget Session 2025 4th Day Live Updates Cm Dhami All Update – Amar Ujala Hindi News Live
11:10 AM, 21-Feb-2025

कंबल ओढ़कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
– फोटो : अमर उजाला
कंबल ओढ़कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
देहरादून में विधानसभा सत्र के दौरान कंबल ओढ़कर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और अन्य कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
10:52 AM, 21-Feb-2025
खानपुर विधायक ने किया प्रदर्शन
उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में प्रदर्शन किया।
10:51 AM, 21-Feb-2025
बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा
आज सदन में बजट और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। बजट में विभागवार चर्चा होगी। वहीं, नौ विधेयकों को चर्चा के बाद पास कराया जाएगा।
10:44 AM, 21-Feb-2025
Uttarakhand Budget Session 2025: सत्र का चौथा दिन, खानपुर विधायक ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। गुरुवार को सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 101175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जारी वित्तीय वर्ष से इस बार का बजट 13.38 प्रतिशत अधिक है। 24 वर्षों में बजट का आकार 24 गुना बढ़ा है। पहली बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।

Comments are closed.