Uttarakhand Famous Valley Of Flowers Opens For Tourists Today 49 Tourists Left In First Group – Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड By On Jun 1, 2025 यह भी पढ़ें Leader Of Opposition Tikaram Julie Took A Dig At Madan… Nov 30, 2024 इस करवा चौथ दूर करना चाहते हैं रिश्ते में पैदा हुए… Oct 19, 2024 विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल घाटी के अंतिम पड़ाव घांघरिया से रवाना हआ। घाटी खुलने के पहले दिन 45 ऑफलाइन एवं चार ऑनलाइन पंजीकरण कर पर्यटक पहुंचे। अभी तक 49 लोग गए हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं फूलों की घाटी पर्यटकों की घूमने के लिए पहली पसंद रहती है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। घाटी को हर साल एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोला जाता है और 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है। इस बार भी तय समय पर रविवार एक जून से फूलों की घाटी में आम लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। घाटी में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं। घाटी में 350 से अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं। यह घाटी का पीक समय होता है। पूरे सीजन यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश और बिगड़ते मौसम के साथ होगी जून की शुरुआत Source link Like0 Dislike0 28136500cookie-checkUttarakhand Famous Valley Of Flowers Opens For Tourists Today 49 Tourists Left In First Group – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.