Uttarakhand Forest Fire State Has Seen Least Number Of Forest Fires After The Covid Period – Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड By On Jun 4, 2025 राज्य में जंगल की आग की दृष्टि से अब तक हालात काफी काबू में रहे हैं। अगर ऐसी ही स्थिति आगे भी रहती है तो बीते 11 सालों में प्रदेश में कोविड काल के बाद जंगल की आग की सबसे कम घटनाएं होंगी। अभी तक प्रदेश में फायर सीजन के बाद से 204 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। पिछले साल जंगल की आग की 1276 घटनाएं हुई थी, इसमें 1773 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं जंगल की आग की घटनाओं में कई लोगों की भी मौत हुई थी। घटनाओं के मद्देनजर वनाधिकारियों को निलंबित कर अटैच किया गया था। इस बार स्थितियां तुलनात्मक तौर पर काफी काबू में हैं। 15 फरवरी से राज्य में वनाग्नि की 204 घटनाओं में 226 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सबसे कम घटनाएं कोविड काल 2020 में हुई अगर 2014 से राज्य में जंगल की आग की घटनाओं को देखे तो सबसे कम घटनाएं कोविड काल 2020 में हुई थी, इस साल 135 घटनाओं में 173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैव विविधता को नुकसान पहुंचा था। यदि वर्तमान स्थितियां बनी रहती हैं, तो कोविड काल के बाद की सबसे कम घटनाएं हो सकती हैं। ये भी पढ़ें…Uttarakhand: प्रदेश में 15 जुलाई तक होने हैं पंचायत चुनाव, तिथि आज होगी तय, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव जंगल की आग की घटनाओं में कमी का एक बड़ा कारण बारिश रही। इसके अलावा वन विभाग ने भी पिछले साल की घटनाओं के मद्देनजर पहले से कई कदम उठाएं, जिसका भी लाभ मिला है। यह भी पढ़ें Today Cancer horoscope 11 September 2024 kark rashi ka… Sep 11, 2024 Kanwar Yatra 2024 Dm Order For Higher Education Institute… Jul 27, 2024 Source link Like0 Dislike0 28306600cookie-checkUttarakhand Forest Fire State Has Seen Least Number Of Forest Fires After The Covid Period – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.