Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Uttarakhand Hot Weather 49 Years Record Broken Earth Has Never Been So Hot In September – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी

Updated Mon, 23 Sep 2024 11:20 PM IST

Uttarakhand Weather Update: सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं।



Uttarakhand Hot Weather 49 years Record broken earth has never been so hot in September

गर्मी का कहर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


इस साल मई-जून की प्रचंड गर्मी ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को खूब परेशान किया। अब मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। सोमवार को तो धरती ऐसी तपी कि 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हाल सिर्फ देहरादून का नहीं बल्कि प्रदेश भर का रहा। इससे पहले साल 1974 में चार सितंबर को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

Trending Videos

सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है।

वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। रही बात मानसून की विदाई का तो सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

Uttarakhand Weather: दो दिन सताएगी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज



Source link

1571380cookie-checkUttarakhand Hot Weather 49 Years Record Broken Earth Has Never Been So Hot In September – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Chaitra Navaratra commences at Shri Vaishno Devi Shrine, thousands throng to seek blessings | India News     |     Sasaram Village Drowned In Grief As Soon As Air Force Officer Body Arrived Final Farewell With Military Honors – Bihar News     |     टेककृति फेस्ट: गीतों से आईआईटियंस को पुराने से नए दौर तक ले गए सोनू निगम     |     Grand Road Show Of Cm Dhami On Completion Of Three Years Of The Government Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Eid Moon Sighted Eid Ul Fitr Will Be Celebrated Across Country Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Eid-ul-fitr Celebrations In Indore, Markets Filled With Enthusiasm And Joy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Grand Procession And Fireworks Mark Chaiti Ekam Celebrations In Udaipur – Rajasthan News     |     IPL Points Table: डबल हेडर के बाद इस टीम ने बनाई टॉप-4 में जगह, CSK और SRH की बढ़ गईं मुश्किलें     |     जब करिश्मा पर भारी पड़ी मां बबीता कपूर की एक जिद, होने लगी थी ब्लीडिंग!     |     बच्चे भी होने लगे हैं पैनिक अटैक का शिकार, एक्सपर्ट से जानें कैसे कम होगी बच्चों की घबराहट?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088