Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग तो बढ़ी, लेकिन नहीं बढ़ पा रहा उत्पादन, हाइड्रो पावर की परियोजनाएं अधूरी Ujjain Malwa Lok Kala Kendra Is Connecting Youth With Folk Art Will Teach Malvi Songs For Seven Days - Madhya Pradesh News Bhupendra Yadav: पैतृक गांव जमालपुर में हुआ केंद्रीय मंत्री के पिता का अंतिम संस्कार, पीएम ने जताई संवेदना WPL 2025: मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा होली पार्टी के बाद अंकिता लोखंडे के लड़खड़ाए कदम, ठीक से बोलना भी हुआ मुश्किल, बोलीं- 'प्लीज बस करो...'

Uttarakhand News Namami Gange Travelogue Rag Rag Mein Ganga Spreading Awareness For Clean River – Amar Ujala Hindi News Live


Uttarakhand News Namami Gange Travelogue Rag rag mein Ganga spreading awareness for clean river

हरिद्वार में गंगा स्ना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए देशभर में नमामि गंगे के तहत तमाम संगठन लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसी तरह यात्रावृतांत “रग रग में गंगा” न केवल गंगा की महिमा को दर्शाता है, बल्कि इसे संरक्षित करने के लिए जागरूकता भी फैलाता है। दो फरवरी 2019 को गंगा नदी पर आधारित यात्रा वृत्तांत “रग रग में गंगा” का शुभारंभ दूरदर्शन पर हुआ था। इसे राष्ट्रीय मिशन फॉर क्लीन गंगा द्वारा कमीशन किया गया था। इस 21-भागीय श्रृंखला में गंगा के 2525 किमी लंबे मार्ग को गंगोत्री ग्लेशियर से लेकर गंगासागर तक कवर किया गया, जहां यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। इस कार्यक्रम के मेज़बान प्रसिद्ध अभिनेता राजीव खंडेलवाल थे।

श्रृंखला में गंगा के किनारे स्थित सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक महत्व के 21 शहरों का दौरा किया गया। यह यात्रा गंगोत्री से शुरू होकर हरिद्वार, काशी, प्रयागराज, पटना, कोलकाता, और गंगासागर तक फैली। श्रृंखला में गंगा की सफाई, सार्वजनिक भागीदारी, और एनएमसीजी द्वारा नदी को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाया गया है।  इस यात्रा वृतांत ने दर्शकों के बीच एक बड़ी पहचान बनाई। इसकी उच्च गुणवत्ता वाली उत्पादन मानकों और जानकारीपूर्ण सामग्री ने विशेषकर युवाओं के बीच गंगा के प्रति उत्साह जगाया।

गंगा उत्सव 2024: हरिद्वार के चंडी घाट पर चार नवंबर को होगा भव्य आयोजन, पहली बार नदी किनारे मनाया जाएगा उत्सव

इसके बाद “रग रग में गंगा” का दूसरा भाग कमीशन किया गया, जिसमें आधे घंटे के 26 एपिसोड शामिल हैं। “रग रग में गंगा – एक निर्मल अविरल यात्रा” में गंगा के मुख्य पड़ावों जैसे अलकनंदा, यमुना, चंबल और गंडक की यात्रा भी शामिल है। सीजन-2 की शुरुआत 21 अगस्त 2021 को बदरीनाथ से हुई, जिसमें जोशीमठ, हरिद्वार, दिल्ली, कानपुर, और कोलकाता जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल किया गया।

यह श्रृंखला नितिन गडकरी, राज्यवर्धन सिंह राठौर और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लांच की थी। “रग रग में गंगा” को आलोचकों द्वारा सराहा गया, और इसकी आईएमबीडी रेटिंग 9.5 है। पद्म श्री और सांसद सुधा मूर्ति ने भी श्रृंखला देखी और अपनी सराहना व्यक्त की। इस श्रृंखला को 2022 में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण श्रृंखला के लिए “ऑर्गनाइजर मीडिया अवाॅर्ड” भी मिला।



Source link

1803010cookie-checkUttarakhand News Namami Gange Travelogue Rag Rag Mein Ganga Spreading Awareness For Clean River – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, MI का 12वीं ट्रॉफी पर कब्जा, ये रही खिताब की पूरी लिस्ट     |     मनोज तिवारी ने की रवि किशन की तारीफ, संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक     |     No deadline for J&K quota review panel: Minister | India News     |     Bihar News : Drunkards Attacked Army Jawan Demanded Ransom Threatened To Kill Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट     |     Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग तो बढ़ी, लेकिन नहीं बढ़ पा रहा उत्पादन, हाइड्रो पावर की परियोजनाएं अधूरी     |     Ujjain Malwa Lok Kala Kendra Is Connecting Youth With Folk Art Will Teach Malvi Songs For Seven Days – Madhya Pradesh News     |     Bhupendra Yadav: पैतृक गांव जमालपुर में हुआ केंद्रीय मंत्री के पिता का अंतिम संस्कार, पीएम ने जताई संवेदना     |     WPL 2025: मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा     |     होली पार्टी के बाद अंकिता लोखंडे के लड़खड़ाए कदम, ठीक से बोलना भी हुआ मुश्किल, बोलीं- ‘प्लीज बस करो…’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088