Uttarkashi News:यमुनोत्री धाम में जान जोखिम में डालकर जल भर रहे कावंडिए – Kavandis Filling Water Risking Their Lives In Yamunotri Dham
बड़कोट। यमुनोत्री धाम पहुंच रहे कावंडिए जान जोखिम में डालकर यमुना नदी से जल भरने को मजबूर हैं। धाम में नदी किनारे स्नान घाट नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
चारधामों में पहले यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों व कांवडियों की सुरक्षा के भले प्रशासन लाख दावे करे लेकिन स्थिति अच्छी नहीं है। यहां उत्तर भारत के कई राज्यों से कावंडिए जल भरने पहुंच रहे हैं लेकिन स्नान घाट नहीं होने से उन्हें जल भरने के साथ स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव विपिन उनियाल, मनमोहन उनियाल, महावीर पंवार आदि ने स्नान घाट के निर्माण के साथ श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि यमुनोत्री धाम में कावंडियों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ तैनात की गई है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर भी नजर रखी जा रही है। संवाद

Comments are closed.