Valmiki Jayanti Wishes and Quotes 2024 valmiki jayanti wishes greetings messages and SMS in hindi Valmiki Jayanti Wishes: अपनों को इन खास संदेशों से भेजें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Valmiki Jayanti Wishes and Quotes 2024: हर साल आश्विन मास के पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार को है। हिंदू धर्म के महाकाव्य रामायण की रचना ऋषि वाल्मीकि ने की है। महर्षि वाल्मीकि के जन्म को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है लेकिन कहा जाता है कि इनका जन्म महर्षि कश्यप और अदिति के नौवें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चर्षिणी के यहां हुआ था।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान श्रीराम ने माता सीता का परित्याग किया, तो वह महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में कई वर्षों तक रही थीं। यही पर माता सीता ने लव व कुश को जन्म दिया था। महाकाव्य के रचयिता, गुरु व संत ऋषि वाल्मीकि की जयंती पर अपने प्रियजनों, दोस्तों व रिश्तों को भेजें इन चुनिंदा संदेशों से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
1. गुरु होते हैं महान
गुरु देते हैं ज्ञान
वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर
आओ करें गुरु को प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
2. गुरु, संत व कविवर वाल्मीकि ने बहाई है ज्ञान की गंगा
आओ हम सब मिलकर लगाएं डुबकी
वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. महर्षि वाल्मीकि से मिले आपको ज्ञान
मां लक्ष्मी से मिले धन-धान्य
मां दुर्गा से मिले शक्ति
भगवान राम से मिले सुख-शांति व उन्नति
वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. महर्षि वाल्मीकि ने लिखकर रामायण
किया है मानवता पर उपकार
वाल्मीकि जयंती पर आओ
हम सब मिलकर करें कविवर को प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
5. माया के दो भेद हैं- अविद्या और विद्या- महर्षि वाल्मीकि
6. जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है- महर्षि वाल्मीकि
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.