Vice President And Cm Mohan Yadav Inaugurated India’s First Geoscience Museum In Gwalior – Amar Ujala Hindi News Live

सीएम मोहन के साथ जियोसाइंस म्यूजियम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक विक्टोरिया मार्केट बिल्डिंग में स्थापित भारत के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। यह म्यूजियम भूविज्ञान, पृथ्वी की उत्पत्ति और मानव सभ्यता के विकास से जुड़ी अनूठी जानकारी का केंद्र है।
अत्याधुनिक तकनीक से सजा संग्रहालय
इस संग्रहालय को दो आकर्षक गैलरी एवोल्यूशन ऑफ अर्थ और एवोल्यूशन ऑफ लाइफ में विभाजित किया गया है। यहां पृथ्वी की उत्पत्ति, डायनासोर का युग, पृथ्वी के केंद्रीय कोर और भूगर्भीय घटनाओं को अत्याधुनिक तकनीकों और लाइट इफेक्ट्स के साथ दिखाया गया है। म्यूजियम में ज्वालामुखी, भूकंप और महासागरों से संबंधित जानकारी बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई है।
,India first geoscience in gwalior

Comments are closed.