Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kids, young moms leave men behind in Uttarakhand border villages for better education | India News Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri - Amar Ujala Hindi News Live Maheshwar News: The Story Of Ahilya Devi Holkar Will Come Alive In The Drama, Cm Mohan Yadav Will Participate - Amar Ujala Hindi News Live The Enthusiasm Of The Participants Was Seen In The Run For Fit Rajasthan Race - Rajasthan News DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Kapurthala: कपूरथला हवेली सील, लोन की अदायगी न करने पर बैंक रिकवरी टीम ने लगाया नोटिस Mohanlal expresses regret as Empuraan sparks political storm | India News Darbhanga News: Vhp Appeals Do Not Celebrate Hindu New Year As April Fool, Hoist Saffron Flag In Every House - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:वीएचपी की अपील

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया पहुंची दुबई, इस दिन खेलेगी अपना पहला मैच


Team India

Image Source : TWITTER
टीम इंडिया

भारतीय टीम 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये शनिवार को दुबई पहुंच गई । भारत ने पिछली बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ बस में बैठकर होटल के लिये रवाना हो गए। इससे पहले सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पहने रोहित शर्मा जब दुबई रवाना होने के लिए मुंबई में अपनी कार से उतरे तो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार के पास इंतजार कर रहे फैंस ने जोर-जोर से रोहित भाई और रोहित सर कहकर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप-कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित टीम के अधिकतर सदस्य टीम बस में हवाई अड्डे पहुंचे।

भारत 20 को खेलेगी अपना पहला मैच

भारतीय टीम पिछले साल जून में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक और वैश्विक ट्रॉफी हासिल करने की उम्मीदों के बीच आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई के लिए दोपहर की उड़ान में सवार हो गई। भारतीय टीम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए गई है। बुमराह चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। भारत लीग चरण में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा जबकि 23 फरवरी को उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।

भारत अपना आखिरी लीग मैच दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में अपनी घरेलू धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मैच जीते थे जिससे प्रशंसकों और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। मुंबई हवाई अड्डे पर इकट्ठे हुए समर्थक उम्मीद कर रहे होंगे कि रोहित और कोहली के नेतृत्व में ये दिग्गज एक और जीत हासिल करेंगे जैसा कि उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज में किया था। भारत को अगर चैंपियंस ट्रॉफी में T20 वर्ल्ड कप की कहानी दोहरानी है, तो उसके दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित और कोहली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।

(Input- PTI)

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: इन दिग्गजों का आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा चैंपियंस ट्रॉफी, हो गई बड़ी भविष्यवाणी

Champions Trophy: ग्रुप बी से ये 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार, जानें किसका पलड़ा भारी

Latest Cricket News





Source link

2431820cookie-checkVIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया पहुंची दुबई, इस दिन खेलेगी अपना पहला मैच
Artical

Comments are closed.

Kids, young moms leave men behind in Uttarakhand border villages for better education | India News     |     Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे     |     Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maheshwar News: The Story Of Ahilya Devi Holkar Will Come Alive In The Drama, Cm Mohan Yadav Will Participate – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Enthusiasm Of The Participants Was Seen In The Run For Fit Rajasthan Race – Rajasthan News     |     DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज     |     Kapurthala: कपूरथला हवेली सील, लोन की अदायगी न करने पर बैंक रिकवरी टीम ने लगाया नोटिस     |     Mohanlal expresses regret as Empuraan sparks political storm | India News     |     Darbhanga News: Vhp Appeals Do Not Celebrate Hindu New Year As April Fool, Hoist Saffron Flag In Every House – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:वीएचपी की अपील     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088