Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : The Name Of "dog Babu" Issued Residence Certificate Accused Arrested Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Banda: घर में घुसकर वृद्ध की हत्या में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा कलावा बांधने के होते हैं नियम, पालन करने पर जीवन में आएगी सुख-समृद्धि International Tiger Day 2025 Uttarakhand Cm Dhami Announces Agniveers Will Join Tiger Protection Force - Amar Ujala Hindi News Live Guna News: West Beer Of Kalaura Dam Broke Due To Heavy Rains, Water Filled In Many Villages; Schools Submerged - Amar Ujala Hindi News Live Udaipur Grand Kavad Yatra Took Place Shiva Devotees Reached Ubhayeshwar Mahadev Temple With Ganga Water - Amar Ujala Hindi News Live जींद का विकास हत्याकांड: पिता बोले-मंत्री के कहने पर पुलिस ने बदल दी हत्या की कहानी, SP ने रोडरेज केस बनाया Pm Modi Told Governor Shiv Pratap Shukla Will Do Everything Possible To Help The Disaster Affected - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:पीएम मोदी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कहा IND-C vs WI-C Live Score Update 'जब वी मेट' के अंशुमन की रियल लाइफ गीत से मिलिए, विनोद खन्ना ने बनाया था हीरोइन, 4-5 फिल्में करके हुईं छूमंतर

VIDEO: जितेश शर्मा और यश दयाल ने छोड़ा कैच तो गुस्से से आग बबूला हुए विराट कोहली, कर दी ऐसी हरकत


Virat Kohli
Image Source : X
विराट कोहली

7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच को RCB ने 12 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने MI के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई की टीम जब इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। सूर्यकुमार यादव को अपनी पारी के दौरान जीवनदान भी मिला जब जितेश शर्मा और यश दयाल ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया। सूर्या के इस ड्रॉप कैच को देख विराट कोहली गुस्से से आग बबूला हो गए थे।

जितेश शर्मा और यश दयाल पर भड़के विराट कोहली

ये सारा मामला MI की पारी के 12वें ओवर में हुआ जब सूर्या ने अपनी पारी के दौरान यश दयाल की एक धीमी गेंद पर अक्रॉस द लाइन जाकर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में चली गई। उस कैच को पकड़ने के लिए विकेटकीपर जितेश शर्मा दौड़ते हुए लगभग आधी पिच पर आ गए थे तभी यश ने भी कैच को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों खिलाड़ी कैच लेने के दौरान आपस में टकरा गए और अंत में सूर्या को जीवनदान मिला। ये कैच ड्रॉप होने के बाद विराट कोहली बुरी तरह भड़क गए और वह गुस्से में चिल्लाते हुए दिखे। इसके बाद उन्होंने टोपी को भी जमीन पर गुस्से में दे मारा, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव का बल्ला रहा शांत

हालांकि सूर्या इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट यश दयाल ने ही लिया, इस बार लियाम लिविंगस्टोन ने उनका कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव ने आउट होने से पहले 26 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा 26 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। यश दयाल की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस मैच में सूर्यकुमार यादव को आउट करने से पहले रोहित शर्मा को भी बोल्ड किया था। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 46 रन देकर 2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें

27 साल की उम्र में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद रजत पाटीदार की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर, इनको डेडिकेट किया अपना POTM अवॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

2536610cookie-checkVIDEO: जितेश शर्मा और यश दयाल ने छोड़ा कैच तो गुस्से से आग बबूला हुए विराट कोहली, कर दी ऐसी हरकत
Artical

Comments are closed.

Bihar : The Name Of “dog Babu” Issued Residence Certificate Accused Arrested Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banda: घर में घुसकर वृद्ध की हत्या में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा     |     कलावा बांधने के होते हैं नियम, पालन करने पर जीवन में आएगी सुख-समृद्धि     |     International Tiger Day 2025 Uttarakhand Cm Dhami Announces Agniveers Will Join Tiger Protection Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Guna News: West Beer Of Kalaura Dam Broke Due To Heavy Rains, Water Filled In Many Villages; Schools Submerged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur Grand Kavad Yatra Took Place Shiva Devotees Reached Ubhayeshwar Mahadev Temple With Ganga Water – Amar Ujala Hindi News Live     |     जींद का विकास हत्याकांड: पिता बोले-मंत्री के कहने पर पुलिस ने बदल दी हत्या की कहानी, SP ने रोडरेज केस बनाया     |     Pm Modi Told Governor Shiv Pratap Shukla Will Do Everything Possible To Help The Disaster Affected – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:पीएम मोदी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कहा     |     IND-C vs WI-C Live Score Update     |     ‘जब वी मेट’ के अंशुमन की रियल लाइफ गीत से मिलिए, विनोद खन्ना ने बनाया था हीरोइन, 4-5 फिल्में करके हुईं छूमंतर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088