
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। मंत्री अरोड़ा आसफ वाला में बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों की याद में बनाया गया शहीदी स्मारक एक पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना बलिदान देने वाले इन महान सैनिकों की शहादत की कहानी देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हम महान शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हैं।
