Video : Haryana: Bjp And Congress Workers Clashed Outside The Office Of Congress Mla – Amar Ujala Hindi News Live
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच माहौल गर्माता जा रहा है। रोहतक में केस दर्ज करने की मांग पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता रविवार दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन करने लगे। उधर से कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए। दोनों के बीच झड़प होने लगी। दो महिला कार्यकर्ता आपस में हाथापाई पर उतर आईं। किसी तरह पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के बाहर एक साइड का सिविल रोड जाम कर दिया। देर शाम तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। एसपी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं के साथभाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर धरना दे रहे हैं।

Comments are closed.