Video : In Kurukshetra, Women Kept Fast On Karva Chauth And Wished For The Long Life Of Their Husbands, Heard Stories – Amar Ujala Hindi News Live
करवा चौथ का पर्व जिले में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और देर रात चांद का दीदार कर व्रत को पूरा किया। महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व खास होता है। महिलाओं ने व्रत रखने के बाद दोपहर बाद माता करवा की कथा की और देर रात चांद के दीदार कर पूजा की। इसके पश्चात अपने पतियों के दीदार किए। जबकि विदेश व बॉर्डर पर गए पतियों के वीडियो कॉल कर महिलाओं ने उनके दीदार किए।

Comments are closed.