
ऑनलाइन प्यार हुआ और इकरार भी। तीन साल तक दीपक और मनप्रीत कौर बात करते रहे। प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। ऑनलाइन ही शादी भी तय हो गई। लड़की ने दीपक को छह दिसंबर को बारात लेकर आने को कह दिया।
लड़का दुबई से जालंधर पहुंचा और तय तारीख के अनुसार 150 लोगों की बरात लेकर मोगा पहुंच गया। लेकिन जब बरात लड़की के बताए गए मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। लड़की को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। तब दीपक को अहसास हुआ कि लड़की ने उसे बेवकूफ बनाया है।

Comments are closed.