गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव दरबार अल्फा-2 ने बुधवार को गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का आयोजन किया। सरदार अवतार सिंह ने बताया कि अखंड पाठ शुभारंभ कराए जाने से पहले निशान साहेब के वस्त्र को बदला गया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लंगर छकाया जाएगा। इसके अलावा शाम के समय में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली और पंजाब के अलावा अन्य स्थानों से रागी जत्थे वाले सत्संग कर संगत को निहाल करेंगे।

Comments are closed.