बरनाला में तीन दिन से हो रही बारिश से आभा बस्ती के एक घर की छत गिर गई। छत के नीचे चार लोग दब गए। छत गिरने से मलबे के नीचे दंपती और उसके दो बच्चे दब गए। इसमें से 12 साल के बच्चे प्रिंस की मौत हो गई। उसके पिता गंभीर रूप में घायल हो गए, जिसे बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Comments are closed.