Vikasnagar:सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान – Vikasnagar News Pickup Vehicle Caught Fire Seeing Flames The Driver Jumped And Saved His Life
विकासनगर मंडी में उपज की आपूर्ति कर वापस सहारनपुर लौट रहे पिकअप वाहन में दर्रारीट के पास अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक ने लपटें देख बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूचना पर पास ही स्थिति तिमली गांव से घटनास्थल पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाई। वाहन का केबिन और इंजन जल गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

