Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Virat Kohli समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियोज बनाकर की जा रही धोखाधड़ी, फर्जी गेमिंग ऐप से यूं लूट रहे करोड़ों


डीपफेक  वीडियो- India TV Paisa

Photo:FILE डीपफेक वीडियो

साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्लाउडसेक ने शुक्रवार को कहा कि साइबर जालसाज संदिग्ध गेमिंग ऐप के प्रचार के लिए रोजाना 1,000 से अधिक फर्जी डोमेन और मुकेश अंबानी एवं विराट कोहली जैसी हस्तियों के डीपफेक वीडियो बना रहे हैं। क्लाउडसेक की एक रिपोर्ट कहती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी वीडियो बनाकर संदिग्ध ऐप को सपोर्ट किया जा रहा है। प्रमुख हस्तियों के नकली न्यूज वीडियो बनाए जाते हैं। इसके लिये मशहूर टेलीविजन एंकरों के फुटेज में हेराफेरी की जाती है।

हर दिन 1000 से अधिक फर्जी डोमेन बनाए जा रहे

रिपोर्ट कहती है, “धोखेबाज लोगों को संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए लुभाते हैं। इसके लिये वे डीपफेक वीडियो का उपयोग कर रहे हैं। वे असली दिखने के लिए एक नकली प्ले स्टोर भी बना रहे हैं। रिसर्च से पता चलता है कि सात से अधिक देशों के लोगों को धोखा देने के लिए हर दिन 1000 से अधिक फर्जी डोमेन बनाए जा रहे हैं।” साइबर सिक्योरिटी फर्म ने कहा कि डीपफेक की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी का फायदा उठाते हुए उसकी रिसर्च टीम ने भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और अन्य देशों में नकली गेमिंग ऐप को बढ़ावा देने वाले भ्रामक अभियानों की एक सीरीज चिह्नित की है।

कई सेलिब्रिटीज के बनाए डीपफेक वीडियोज

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी, विराट कोहली, अनंत अंबानी, नीरज चोपड़ा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स डोनाल्डसन (मिस्टर बीस्ट) और डेडपूल उर्फ ​​रेयान रेनॉल्ड्स जैसी हस्तियां अंतरराष्ट्रीय ऐप का प्रचार करते हुए दिखाई गई हैं। इन हस्तियों के वीडियो यूजर्स को न्यूनतम निवेश से पर्याप्त वित्तीय पुरस्कार का वादा करके लुभाते हैं और गेम खेलकर अपने पैसे कई गुना बढ़ाने का दावा करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “ये वीडियो अक्सर सम्मानित समाचार एंकरों के हेराफेरी वाले फुटेज से शुरू होते हैं। इन फर्जी प्रसारणों का दावा है कि मोबाइल एप्लिकेशन सभी क्षेत्रों के लोगों को आसानी से पैसा कमाने में मदद कर रहा है।” क्लाउडसेक ने डीपफेक वीडियो की पहचान करने वाली अपनी टेक्नोलॉजी को सभी के लिए निःशुल्क करने की घोषणा भी की। इससे लोगों को डीपफेक वीडियो की पहचान करने में मदद करेगी।

Latest Business News





Source link

1642460cookie-checkVirat Kohli समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियोज बनाकर की जा रही धोखाधड़ी, फर्जी गेमिंग ऐप से यूं लूट रहे करोड़ों
Artical

Comments are closed.

Beaten For Stopping Shopkeeper From Using Toilet Shopkeeper Beaten Badly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Liquor Overrating 30 Rupees Extra Charged On A Liquor Bottle Now Seven Thousand Rupees Will Paid – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Woman Fell Face Down From A Motorcycle While Dozing Off And Died – Delhi News     |     Mp Weather: Heavy Rain Alert In 12 Districts Of Madhya Pradesh Today, Up To 4.5 Inches Of Rain Is Possible In – Amar Ujala Hindi News Live     |     Floods In Several Districts – People Shifted From Many Villages In Karauli, Dholpur, Sawai Madhopur – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:कई जिलों में बाढ़     |     Himachal Ten Thousand Meritorious Students Will Get Laptops And Tablets Worth 16 Thousand Each – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: ओवल टेस्ट के पहले दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश होने के इतने फीसदी चांस     |     फिल्मों में बनी दादी, रियल लाइफ में मां बनने का नहीं मिला सुख, फिर ऐसे भरी एक्ट्रेस की गोद     |     Former Nigerian Foreign Minister Onyeama meets Gujarat CM, praises diaspora ties, state’s development     |     India, UAE pledge stronger defence ties at 13th JDCC meet; ink MoU on maritime cooperation     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088