Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kedarnath Helicopter Crash Police Case Filed Against Aryan Company Seven People Died In Incident - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली जीएसटी विभाग ने 14 करोड़ का बड़ा फ्रॉड पकड़ा MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत Cable Theft Gang Busted, 3 Accused Arrested - Rajasthan News एक गेंद पर ही 3 बार रन आउट होने से बचे बल्लेबाज, फील्डर्स हुए नाकाम; अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन 'वैन में वापस जाओ...' जब 65 साल की नीना गुप्ता से बोला डायरेक्टर का असिस्टेंट, सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा Mumbra train mishap: Probe slows down as inputs from key CR staff awaited | India News आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट Married Woman Poisoned To Death After Dowry Demand Was Not Met, Had Called Her Father Before Dying - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert - Amar Ujala Hindi News Live

Virendra Rathore Makes Big Disclosure, Said- Congress Leaders Played Role In Making Bjp Win – Amar Ujala Hindi News Live – Haryana Politics:वीरेंद्र राठौर का बड़ा खुलासा, कहा


Virendra Rathore makes big disclosure, said- Congress leaders played role in making BJP win

घरौंडा से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की आंतरिक गुटबाजी और फूट की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। घरौंडा से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया कि उनकी हार में भाजपा के अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी हाथ है। राठौर ने तीन प्रमुख कांग्रेस नेताओं पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, भूप्पी लाठर, और रघबीर संधू पर भाजपा का साथ देने और कांग्रेस को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

राठौर ने साफ शब्दों में कहा, “अगर ये तीनों नेता कांग्रेस में रहेंगे, तो मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की हार का मुख्य कारण ईवीएम काउंटिंग में धांधली के साथ-साथ पार्टी के भीतर की गद्दारी रही है।

ईवीएम काउंटिंग में धांधली के आरोप

राठौर ने काउंटिंग प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटिंग के दौरान कई अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले ही तीन दरखास्त दी थी। उनकी पहली शिकायत मोबाइल फोन को लेकर थी, जिसमें उन्होंने कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उनकी यह मांग रिटर्निंग अधिकारी ने अस्वीकार कर दी, जबकि स्वयं अधिकारी ने काउंटिंग हाल में मोबाइल का इस्तेमाल किया।

राठौर ने यह भी दावा किया कि कई राउंड्स की गिनती से पहले ही मशीनों को एडवांस में रखा गया था, और कई मशीनों के सीरियल नंबर फॉर्म 17सी के नंबर से मेल नहीं खा रहे थे। उनकी शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारी ने नजरअंदाज कर दिया।

ईवीएम की बैटरी पर उठाए सवाल

राठौर ने ईवीएम की बैटरी को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक मतदान के बावजूद मशीन की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे रह सकती है। उन्होंने इसे तकनीकी धांधली का इशारा बताते हुए कहा कि इस प्रकार की बैटरी स्थिति तब होती है जब किसी डेटा को रेडियो फ्रिकवेंसी के जरिए बदला जाता है, जो कि चिंता का विषय है।

कांग्रेस में फूट: क्या होगा आगे?

राठौर के इन खुलासों से कांग्रेस की आंतरिक कलह अब सार्वजनिक हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर के गद्दारों की वजह से घरौंडा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अगर पार्टी इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती, तो वीरेंद्र राठौर ने संकेत दिया कि वह पार्टी छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं।



Source link

1675780cookie-checkVirendra Rathore Makes Big Disclosure, Said- Congress Leaders Played Role In Making Bjp Win – Amar Ujala Hindi News Live – Haryana Politics:वीरेंद्र राठौर का बड़ा खुलासा, कहा
Artical

Comments are closed.

Kedarnath Helicopter Crash Police Case Filed Against Aryan Company Seven People Died In Incident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली जीएसटी विभाग ने 14 करोड़ का बड़ा फ्रॉड पकड़ा     |     MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत     |     Cable Theft Gang Busted, 3 Accused Arrested – Rajasthan News     |     एक गेंद पर ही 3 बार रन आउट होने से बचे बल्लेबाज, फील्डर्स हुए नाकाम; अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन     |     ‘वैन में वापस जाओ…’ जब 65 साल की नीना गुप्ता से बोला डायरेक्टर का असिस्टेंट, सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा     |     Mumbra train mishap: Probe slows down as inputs from key CR staff awaited | India News     |     आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट     |     Married Woman Poisoned To Death After Dowry Demand Was Not Met, Had Called Her Father Before Dying – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088