Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Weather: Alert Issued In Mp Regarding Cyclonic Storm Dana, Light Rain Expected In 8 Districts On 26 And 27 Oct – Amar Ujala Hindi News Live


Weather: Alert issued in MP regarding cyclonic storm Dana, light rain expected in 8 districts on 26 and 27 Oct

भोपाल का मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश में चक्रवर्ती तूफान दाना का असर कल से दिख सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं इंदौर और पचमढ़ी में 16. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजधानी भोपाल में भी 17.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि  चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर से 26 और 27 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर समेत 8 जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है। तूफान के असर से प्रदेश में हवा की रफ्तार भी तेज होगी। अभी कई शहरों में हवा की गति 25 से 39 किमी प्रति घंटा तक है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत बाकी शहरों में धूप खिली रहेगी।

प्रदेश के 5 शहरों में दिन में 30 डिग्री से कम रहा अधिकतम तापमान

शुक्रवार को दिन में कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। दिन में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में 27 डिग्री, बैतूल में 29 डिग्री और खरगौन में 29.8 डिग्री,सिवनी 29.2 डिग्री, सीधी 29.8 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर                    तापमान (°C में)

शाजापुर-             14.8

राजगढ़-              16.0

इंदौर, पचमढ़ी-     16.8

बैतूल-                17.2

शिवपुरी, धार-       17.3

ओडिशा के तट पर साइक्लोन दाना का लैंडफॉल जारी

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिर वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का ओडिशा के तट पर लैंडफाल रात करीब 12:30 बजे से जारी है। IMD के मुताबिक, लैंडफाल से पहले तूफान छह घंटे में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।

 



Source link

1775030cookie-checkWeather: Alert Issued In Mp Regarding Cyclonic Storm Dana, Light Rain Expected In 8 Districts On 26 And 27 Oct – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

T20I Tri Series 2025: इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत, भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     CM Mohan Yadav holds ‘postitive’ talks with Submer, company working on data center cooling tech     |     “PM Modi will visit Assam on September 8”: Assam CM     |     Railway Police seize 9.5 kg dry ganja at Agartala Railway Station; probe initiated     |     EPS slams Stalin during delta campaign in Mayiladuthurai district     |     Israeli Dy Chief of Mission explains demography, history of Israel-Syria conflict     |     ‘Killed’ by Meta, CM Siddaramaiah asks tech company to stop translations | India News     |     Pusa Agriculture University Convocation Shivraj Singh Chouhan Address – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: हत्या के प्रयास में विधायक अभय सिंह को बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज     |     India-China Border: चमोली जिला प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम बाड़ाहोती रवाना, एक हफ्ते करेगी निरीक्षण     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088