Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Weather Update: Mercury Started Rising Again- Heat Wave Alert In Four Districts Of Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live


राजस्थान में एक बार फिर भीषण गर्मी लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखा जा रहा है, जहां पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Trending Videos

बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 से 10 जून के बीच बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 6 से 7 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

जयपुर में 5 डिग्री बढ़ा तापमान

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी चली और बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।

मानसून की रफ्तार थमी

देश में इस बार मानसून जल्दी पहुंचा, लेकिन मध्य भारत तक आते-आते उसकी रफ्तार धीमी हो गई है। राजस्थान में मानसून की सामान्य शुरुआत 20 जून मानी जाती है, लेकिन इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए उम्मीद थी कि यह पहले आ सकता है। अब मानसून महाराष्ट्र के पास ही रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें: विलुप्ति की कगार पर पहुंचे घड़ियालों के लिए चंबल बनी जीवनदायिनी नदी, प्रजनन में दिखी सकारात्मक प्रगति

किसानों के लिए राहत की खबर

मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 110% और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115% बारिश का अनुमान है। साल 2024 में राज्य में 662.87 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से लगभग 57% अधिक रही।

पिछली बार 25 जून को आया था मानसून

पिछले साल (2024) में मानसून 25 जून को राजस्थान में पहुंचा था। इस बार उम्मीद थी कि यह पहले आ जाएगा, लेकिन वर्तमान में इसकी गति धीमी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.9, अलवर में 38, जयपुर में 39.8, पिलानी में 38.9, सीकर 38, कोटा में 42.1, बाड़मेर में 43.4, जैसलमेर में 43.2, जोधपुर में 41.4,चूरू में 40.2, तथा बीकानेर में 43.2 व फतेहपुर में 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 



Source link

2850000cookie-checkWeather Update: Mercury Started Rising Again- Heat Wave Alert In Four Districts Of Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Sushila Devi Murder Case, Congress Staged A Strong Protest In Front Of Guthni Police Station, Raised Th – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Kda’s Bulldozers Ran In Panki Gangaganj, Cleared Land Worth Rs 20.59 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     High Court Strict In Nursing Scam Case – Jabalpur News     |     Patwari Arrested Red Handed While Taking A Bribe Of 20 Thousand Rupees For Registering The Transfer – Rajasthan News     |     HP Cloud Burst: बादल फटने के बाद 56 लोग अभी लापता, मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, 370 को सुरक्षित बचाया     |     शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय     |     Ramayana First Glimpse: राम और रावण की टक्कर, सीता का त्याग, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक है ग्रैंड     |     ‘Tagging Digha shrine as Jagannath Dham unconstitutional’: VHP moves HC | India News     |     Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088