Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur: पांच कालिदास मार्ग तक पहुंचा डीएम-सीएमओ का मामला, पूर्व सीएम अखिलेश ने कसा तंज Kedarnath Helicopter Crash Licenses Of Two Pilots Of Trans Bharat Heli Company Cancelled - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: डीयू में दाखिले का बिगुल बजा Pandit Pradeep Mishra Controversy After Remarks On Lord Chitragupt Issues Apology Mp News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Narcotics Smugglers Caught - Chittorgarh News Himachal News: पीएचडी की 286 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से, जेआरएफ-नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के पहले ही मुकाबले में लगी धमाकेदार सेंचुरी, दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया गदर मिशन पूरा हुआ! टॉम क्रूज को गवर्नर्स अवार्ड्स 2025 में मिलेगा मानद ऑस्कर, जानें डिटेल PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 20वीं किस्त के पैसे, कैसे चेक करें अपना नाम British high commissioner meets Omar in Delhi, National Conference terms it courtesy call | India News

Weather Update: Nautapa Started, Red Alert Of Heat Wave In Six States Including Punjab-haryana – Amar Ujala Hindi News Live


Weather Update: Nautapa started, red alert of heat wave in six states including Punjab-Haryana

भीषण गर्मी का दौर जारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। 25 मई से नौ दिन तक चलने वाले नौतपा के चलते भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पारा 48-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा समेत छह राज्यों में पांच दिन के लिए लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी और लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच शुक्रवार को बिजली की मांग 239.96 गीगावाट के साथ नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई। पंजाब में 44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर में 43.4 डिग्री, पटियाला में 43.6 डिग्री, लुधियाना में 42.2 डिग्री व फरीदकोट में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

पंजाब में बारिश से भी नहीं मिली राहत

पटियाला। पंजाब में शनिवार को मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम औसत तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। 44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। शुक्रवार रात को पठानकोट, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, लुधियाना में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना है। ब्यूरो

राजस्थान के फलौदी में पारा 50 डिग्री

राजस्थान का फलौदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां शुक्रवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पारा 53 डिग्री सेल्सियस रहा।

अब तक 60 की मौत

लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजस्थान में वीरवार से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में हीट स्ट्रोक के 16,344 मामले सामने आए। अकेले 22 मई को 486 मामले दर्ज हुए।

केरल में 29 तक हो सकती है भारी बारिश

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पेड़ उखड़ गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। लगातार बारिश के कारण शनिवार को भी ट्रेनें देरी से चलीं। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में 29 मई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। उसने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, पथानामथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

बिजली की मांग रिकॉर्ड 240 गीगावाट पर पहुंची, टूट सकता है रिकॉर्ड

बिजली मंत्रालय के अनुसार, बिजली की मांग शुक्रवार को 239.96 गीगावाट के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। वीरवार को यह 236.59 गीगावाट जबकि बुधवार को 235.06 गीगावाट थी। बिजली की मांग का सार्वकालिक उच्च स्तर 243.27 गीगावाट सितंबर 2023 में दर्ज किया गया था।



Source link

1086610cookie-checkWeather Update: Nautapa Started, Red Alert Of Heat Wave In Six States Including Punjab-haryana – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Kanpur: पांच कालिदास मार्ग तक पहुंचा डीएम-सीएमओ का मामला, पूर्व सीएम अखिलेश ने कसा तंज     |     Kedarnath Helicopter Crash Licenses Of Two Pilots Of Trans Bharat Heli Company Cancelled – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: डीयू में दाखिले का बिगुल बजा     |     Pandit Pradeep Mishra Controversy After Remarks On Lord Chitragupt Issues Apology Mp News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Narcotics Smugglers Caught – Chittorgarh News     |     Himachal News: पीएचडी की 286 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से, जेआरएफ-नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश     |     वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के पहले ही मुकाबले में लगी धमाकेदार सेंचुरी, दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया गदर     |     मिशन पूरा हुआ! टॉम क्रूज को गवर्नर्स अवार्ड्स 2025 में मिलेगा मानद ऑस्कर, जानें डिटेल     |     PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 20वीं किस्त के पैसे, कैसे चेक करें अपना नाम     |     British high commissioner meets Omar in Delhi, National Conference terms it courtesy call | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088