Weekly panchang in hindi 13 -19 september sun transit pitrupaksh shradh and chandra grahan this week Weekly panchang: सूर्य का राशि परिवर्तन, श्राद्धपक्ष और चंद्रग्रहण, पढ़ें 13 से 19 सितंबर का पंचांग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
इस वीक ग्रहों का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। पहले 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि में होगा। यही नहीं अंनत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन होगा
Weekly panchang in hindi 13 -19 september: इस वीक ग्रहों का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। पहले 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि में होगा। यही नहीं अंनत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन होगा और भक्त सत्यनारायण की कथा कर अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र बांधेंगे। इसके बाद भाद्रपद मास की पूर्णिमा है। 18 सितंबर को पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है और चंद्र ग्रहण भी है। पूर्णिमा के बाद से अश्विन मास शुरू हो जाएगा।
इस वीक के शुभ मुहूर्त
विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त नहीं है।
संपत्ति खरीद मुहूर्त: इस सप्ताह शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त 13 सितंबर, शुक्रवार (06:05 सुबह से 09:35 दोपहर) और 19 सितंबर, गुरुवार (08:04 सुबह से 05:15शाम, 20 सितंबर) को उपलब्ध है।
वाहन खरीद मुहूर्त: इस सप्ताह 15 सितंबर, रविवार (06:12 दोपहर से 06:07 शाम, 16 सितंबर) और 16 सितंबर, सोमवार (06:07 सुबह से 03:10 दोपहर) को शुभ मुहूर्त उपलब्ध है।
ग्रहों का परिवर्तन
इस महीने 13 सितंबर को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं।
सूर्य भी आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
इसके बाद बुध 14 सितंबर को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा। 16 सितंबर को रात 7.52 पर
18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में जाएंगे।
इस वीक के व्रत और त्योहार
पार्श्व एकादशी (14 सितंबर, शनिवार): पार्श्व एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसका पारण अगले दिन 15 सितंबर को किया जाएगा।
वामन जयंती (15 सितंबर, रविवार): वामन जयंती भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को मनाई जाती है, जो भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती है।
ओणम (15 सितंबर, रविवार)
कल्कि द्वादशी (15 सितंबर, रविवार
विश्वकर्मा पूजा सोमवार 16 सितंबर- यह भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जो वास्तुकारों और कारीगरों के देवता हैं। कर्मचारी, शिल्पकार और मैकेनिकल इंजीनियर निपुणता, रचनात्मकता और धन के लिए अपने उपकरणों और उपकरणों की पूजा करते हैं।
गणेश विसर्जन (17 सितंबर, मंगलवार): गणेश विसर्जन भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को किया जाएगा। इसे अनंत चतुर्दशी भी कहते हैं।
पूर्णिमा श्राद्ध (17 सितंबर, मंगलवार): पूर्णिमा श्राद्ध, जो 17 सितंबर, 2024 (भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा) को पड़ता है।
भाद्रपद पू्र्णिमा बी 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान का महत्व होता है।
पितृपक्ष प्रारंभ (सितंबर 18, बुधवार): पितृपक्ष 18 सितंबर, 2024 को शुरू हो रहा है और 3 अक्टूबर, 2024 को समापन होगा। यह पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के दिन हैं।
18 सितंबर को की चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।
अश्विन मास (सितंबर 18, बुधवार): अश्विन मास शुरू हो जाएगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक मायावी ग्रह हैं। इसलिए दिन में जब भी राहु काल चल रहा हो, तो हमें उस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान शुभ ग्रहों की शांति के लिए पूजा, हवन या यज्ञ करने से राहु बाधा डालता है। यहां पढ़ें इस वीक का राहुकाल
13 सितंबर: सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक
14 सितंबर: सुबह 09:11 बजे से सुबह 10:44 बजे तक
15 सितंबर: शाम 04:53 बजे से शाम 06:26 बजे तक
16 सितंबर: सुबह 07:39 बजे से सुबह 09:11 बजे तक
17 सितंबर: दोपहर 03:19 बजे से शाम 04:51 बजे तक
18 सितंबर: दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक
19 सितंबर: दोपहर 01:46 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक
साभार -नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक – एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
यूआरएल: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +919910094779

Comments are closed.