Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Destroying evidence': Rahul Gandhi targets EC again; questions 45-day CCTV footage wipeout; poll body reacts | India News Bihar: District And Sessions Judge Arrived To Inspect Mandal Jail Before The Elections - Amar Ujala Hindi News Live Agra: कर्मचारी संगठनों ने बनाई रणनीति, 24 को करेंगे भूख हड़ताल; पुरानी पेंशन बहाल समेत कई हैं मांगें Chardham Yatra: मानसून की दस्तक...केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान पर रोक Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश; उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत Chhindwara News: Woman Dies Due To Snake Bite In Amarwara - Madhya Pradesh News International Yoga Day: From City Palace And Sms Stadium In Jaipur To Phalodi Fort, The Spirit Of Yoga Echoed - Amar Ujala Hindi News Live Cm Saini Met With Anil Vij - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: 700 Home Guards Will Be Deployed In Temples, Power Projects, State Government Will Make New Recruitm - Amar Ujala Hindi News Live ENG vs IND: इंग्लैंड के लिए खुशखबरी, इस धाकड़ गेंदबाज ने शुरू कर दी वापसी की तैयारी

West Bank में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, वाहन से किया गया हमला


पश्चिमी तट पर भारतीय मूल के सैनिक की मौत। - India TV Hindi

Image Source : AP
पश्चिमी तट पर भारतीय मूल के सैनिक की मौत।

यरूशलमः भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की पश्चिमी तट पर बेत एल बस्ती के निकट वाहन से टक्कर मारकर किये गये हमले में मौत हो गई। यह सैनिक बेनी मेनाशे समुदाय का था। समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने कहा कि स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हंघल (24)केफिर ब्रिगेड की नहशोन बटालियन में सैनिक थे। वह नोफ हागालिल के निवासी थे। समुदाय के सदस्यों ने ‘पीटीआई’ को बताया कि बुधवार को आसफ जंक्शन के निकट हुई ‘युवक की मृत्यु की खबर से वो सदमे में हैं।’

घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि फलस्तीनी लाइसेंस प्लेट वाला एक ट्रक रुकने से पहले व्यस्त राजमार्ग पर तीव्र गति से एक बस पड़ाव के पास स्थित इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) की चौकी से टकराता है। इजराइली सुरक्षा सूत्रों ने संदिग्ध का नाम 58 वर्षीय हायिल धाइफल्लाह बताया है, जो मध्य पश्चिमी तट के शहर रफत का निवासी है। उन्होंने बताया कि सार्जेंट हंघल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा। हंघल 2020 में भारत के पूर्वोत्तर भाग से इजराइल में आकर बस गए थे। बताया जाता है कि वर्तमान युद्ध के दौरान बेनी मेनाशे समुदाय के करीब 300 युवा सैन्य ड्यूटी कर रहे हैं और इनमें से अधिकांश लड़ाकू इकाइयों में कार्यरत हैं।

ऐसा माना जाता है कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों मणिपुर और मिजोरम से आए बेनी मेनाशे, इजराइली जनजाति मेनासेह के वंशज हैं। यह हमला पश्चिमी तट से शुरू हुए आत्मघाती बम विस्फोटों और गोलीबारी की लगातार घटनाओं के बाद हुआ है। इस्लामिक हमास ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया जिसके बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ और यह अबतक जारी है। (भाषा)

बांग्लादेश के पास नहीं है कोई भारत का और विकल्प, अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बदले बोल




जर्मनी से स्विट्जरलैंड पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

 

 

Latest World News





Source link

1497780cookie-checkWest Bank में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, वाहन से किया गया हमला
Artical

Comments are closed.

‘Destroying evidence’: Rahul Gandhi targets EC again; questions 45-day CCTV footage wipeout; poll body reacts | India News     |     Bihar: District And Sessions Judge Arrived To Inspect Mandal Jail Before The Elections – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra: कर्मचारी संगठनों ने बनाई रणनीति, 24 को करेंगे भूख हड़ताल; पुरानी पेंशन बहाल समेत कई हैं मांगें     |     Chardham Yatra: मानसून की दस्तक…केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान पर रोक     |     Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश; उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत     |     Chhindwara News: Woman Dies Due To Snake Bite In Amarwara – Madhya Pradesh News     |     International Yoga Day: From City Palace And Sms Stadium In Jaipur To Phalodi Fort, The Spirit Of Yoga Echoed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Saini Met With Anil Vij – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: 700 Home Guards Will Be Deployed In Temples, Power Projects, State Government Will Make New Recruitm – Amar Ujala Hindi News Live     |     ENG vs IND: इंग्लैंड के लिए खुशखबरी, इस धाकड़ गेंदबाज ने शुरू कर दी वापसी की तैयारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088