What are the First signs and Symptoms of food poisoning know how to avoid this problem during rainy days Food Poisoning: बारिश के मौसम में बढ़ने लगता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जानें क्या हैं इसके पहले लक्षण, हेल्थ टिप्स
खराब या फिर गंदा खाने से कई समस्याओं का खतरा रहता है। फूड पॉइजनिंग भी खानपान से जुड़ी समस्या है। जब कोई व्यक्ति सही डायट रूटीन को फॉलो नही करता है तो इस समस्या के साथ डायरिया, पेट में दर्द समेत कई समस्याओं का बढ़ सकता है। आइए, जानते हैं इस समस्या के होने पर शरीर में सबसे पहले कौन से लक्षण दिखते हैं।
फूड पॉइजनिंग होने के कारण
1) संक्रमित पानी का इस्तेमाल करने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। वहीं अगर ज्यादा खाना खाया जाए, तो भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
2) अगर खाना बनाने-खाने के बर्तन गंदे हों, या सब्जियों और फलों को बिना धोए खाया जाए, तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
3) डेयरी और मांसाहारी चीजों को ठीक से न रखने पर भी ये दिक्कत हो सकती है। अगर डेयरी प्रोडक्ट को रूम टेंपरेचर पर रखा जाए, या नॉन वेज आइटम को ठीक से न पकाया जाए तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
4) अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बिना हाथ धोए खाना तैयार करता है, तो फ़ूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।
फूड पॉइजनिंग होने के पहले लक्षण
ज्यादातर मामलों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण खाना खाने के कुछ घंटे बाद दिखाई देते हैं। इसमें पेट में दर्द और मरोड़ होने के बाद उल्टी और दर्द आना शामिल है। धीरे-धीरे इसके लक्षण बढ़ते जाते हैं। इस समस्या के होने पर सिरदर्द, बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी होना और चक्कर भी आ सकते हैं। अगर न किया जाए तो इसके गंभीर लक्षण दिखाई देने लगते हैं जिसमें उल्टी या मल में खून आ जाना, सांस लेने में तकलीफ होना और पेट फूलना शामिल है।
बारिश के दिनों में इस समस्या से कैसे बचें?
बरसात के दिनों में सब्जियों-फलों को अच्छी तरह से धोकर और साफ करके खानी चाहिए। इसके अलावा बारिश के मौसम में बाहर खाने-पीने से बचना सबसे बेस्ट है। इसके अलावा स्ट्रीट फूड, ज्यादा तेल वाली चीजों को खाने से भी खुद को रोकें।
रात में महसूस हों ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, होते हैं डायबिटीज के संकेत
दिल का दौरा पड़ने से एक महीने पहले महसूस हो सकते हैं ये लक्षण

Comments are closed.