Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

why Over 1100 madarsa in Gujarat under scanner


ऐप पर पढ़ें

गुजरात में 1100 मदरसों को सर्वे किया जा रहा है। इसका आदेश राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिया है। सर्वे के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के तहत कई टीमों का गठन किया गया है जो पूरे राज्य में जानकारी जुटाने के लिए मदरसों का दौरा कर रही हैं। मदरसे में जिन चीजों की जानकारी मांगी गई है उनमें मदरसों में जाने वाले गैर मुस्लिम बच्चों की जानकारी, मदरसे के कर्मचारियों की सैलरी के लिए पैसों के सोर्स समेत अन्य चीजें भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक गुजरात के ही 175 मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। 

हाल ही में मदरसा का सर्वे करने पहुंची एक टीम पर हमला करने का मामला भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि  अहमदाबाद में शनिवार को एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल जब एक मदरसे का सर्वेक्षण करने गए तो कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच से सात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से इकट्ठे होने, दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, डकैती और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला दरियापुर इलाके में स्थित मदरसे से जुड़ा था प्रिंसिपल छात्रों की संख्या और उसके बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी इकट्ठा करने गए थे।

क्यों सर्वे करा रही सरकार?

दरअसल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा प्राप्त करना बच्चों का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में शिक्षा विभाग इस बात को लेकर चिंता में है कि मदरसे में बच्चों को ऐसी शिक्षा मिलती है या नहीं। मदरसा चलाने वालों को एक गूगल शीट दी गई है जिसमें उनसे मदरसे में आने वाले बच्चों का पता, पिता का नाम, पिता का पता, आधार डीआईएसई नंबर जैसी जानकारी भरने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग इन जानकारियों के जरिए उन सभी बच्चों को ट्रैक करना चाहता है।  

सर्वे में जुटा रहे कौन-कौन सी जानकारी?

मदरसों में सर्वे करने जा रही टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि मदरसे के लिए इमारत की परमिशन है या नहीं, मदरसे में फायर सेफ्टी है या नहीं। इसके अलावा इसमें पढ़ाई का समय, मदरसा को चलाने वाले ट्रस्ट या संगठन का नाम और पता, छात्रों के नाम, शिक्षकों के नाम और किसी मदरसे को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी भी शामिल है। 



Source link

1077490cookie-checkwhy Over 1100 madarsa in Gujarat under scanner
Artical

Comments are closed.

भारत में निसान की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी रेनो, जानें मैग्नाइट, X-Trail का क्या होगा?     |     इराक में फंसे दो पंजाबियों की घर वापसी     |     On cam: Two-year-old girl crushed under car being driven by teen in Delhi | India News     |     Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party – Bihar News – Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा     |     175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi – Damoh News     |     1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा     |     Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real – Rajasthan News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088