Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Husband Wife : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी दम तोड़ा, एक साथ उठी दंपति की अर्थी बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामला: कुलपति कार्यालय घेरकर बैठे छात्र, घंटों भीतर फंसे रहे शीर्ष अधिकारी Harish Rawat Said- Uttarakhand Also Needs To Be Alert Now Pahalgam Terror Attack - Amar Ujala Hindi News Live ये हैं भारत के टॉप 10 सरकारी लॉ कॉलेज, LLB के लिए बेस्ट, ऐसे मिलता है एडमिशन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट Guna News: Former Party Mla Laxman Singh Again Angry At Robert Vadra And Rahul Gandhi - Guna News Jaipur News: Manju Sharma Says Balmukundacharya Is Not At Fault, Those Who Spoil Atmosphere Can Go To Pakistan - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur:mp मंजू शर्मा बोलीं KKR vs PBKS: आंधी और बारिश के कारण पंजाब और कोलकाता का मैच हुआ रद्द सटीक समय, दमदार कहानी और धाकड़ एक्शन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो टैनिंग का रामबाण इलाज, इन दो चीजों को मिक्स कर लगाएं, पाएं दमकती हुई त्वचा Pahalgam terror attack: Pakistan launches emergency measures to secure medicine supplies after trade suspension with India

Wife And Her Lover Suspected Of Murder In Unidentified Body Case – Burhanpur News


मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना अंतर्गत शाहपुर रोड पर मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। पता चला है कि 16 साल की उम्र की युवक की पत्नी को, 26 साल की उम्र का अपना पति पसंद नहीं था। उसका अपनी ही उम्र के प्रेमी से करीब 11 से 12 साल की उम्र से ही प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की हत्या करवा दी।

ये भी पढ़ें- पानी मांगने पर FIR: तीन महिला समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज, सांसद बोले- मांग करना जनता का अधिकार

बुराहनपुर नगर के आईटीआई कॉलेज के पास रविवार को एक युवक का अज्ञात शव मिला था। जिसकी जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई गई थी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर शाहपुर और शिकारपुरा थाना पुलिस सहित सीएसपी गौरव पाटिल भी पहुंचे थे। इसके बाद शव को देखकर पुलिस ने आशंका जताई थी कि युवक को पहले बुरी तरह से मारा पीटा गया था। यहां तक कि उसकी पेट की अंतड़िया तक बाहर आ चुकी थीं। मृतक शराब पिया हुआ भी बताया गया था। इसके बाद युवक की पहचान राहुल नामक युवक के रूप में हुई थी, जो कि शाहपुर का ही निवासी था। राहुल मैक्रो विजन एकादमी में कार्य करता था। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। घटना के समय मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा योगेश महाजन ने बताया था कि युवक कल उसकी पत्नी के साथ घर से निकला था किन्तु आज उसका शव मिला है। इस दौरान उसकी पत्नी ने उन्हें बताया था कि उसके रिश्तेदारी में कोई बीमार था, उसे देखने वह अकेली गई थी।

ये भी पढ़ें- बुरहानपुर में बिहार सरकार का विरोध, डॉ. आंबेडकर जयंती पर लोधीपुरा से नहीं निकलेगा चल समारोह

यह थी हत्या की वजह

सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी की उम्र लगभग 16 साल है, और उसकी शादी परिजन ने 26 साल के युवक राहुल से कर दी थी। लेकिन वह राहुल को पसंद नहीं करती थी। यही नहीं मृतक की पत्नी का करीब 12 साल की उम्र से ही अपने हम उम्र एक युवक से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। युवती उसी के साथ रहना चाहती थी। इसीलिए उसने पति को पहले तो साथ चलने के लिए राजी किया। जिसके बाद रास्ते में प्रेमी को बुलवाकर पति के साथ जमकर मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल शिकारपुरा थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मामले का खुलासा होना अभी बाकी है।



Source link

2577180cookie-checkWife And Her Lover Suspected Of Murder In Unidentified Body Case – Burhanpur News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Husband Wife : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी दम तोड़ा, एक साथ उठी दंपति की अर्थी     |     बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामला: कुलपति कार्यालय घेरकर बैठे छात्र, घंटों भीतर फंसे रहे शीर्ष अधिकारी     |     Harish Rawat Said- Uttarakhand Also Needs To Be Alert Now Pahalgam Terror Attack – Amar Ujala Hindi News Live     |     ये हैं भारत के टॉप 10 सरकारी लॉ कॉलेज, LLB के लिए बेस्ट, ऐसे मिलता है एडमिशन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट     |     Guna News: Former Party Mla Laxman Singh Again Angry At Robert Vadra And Rahul Gandhi – Guna News     |     Jaipur News: Manju Sharma Says Balmukundacharya Is Not At Fault, Those Who Spoil Atmosphere Can Go To Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:mp मंजू शर्मा बोलीं     |     KKR vs PBKS: आंधी और बारिश के कारण पंजाब और कोलकाता का मैच हुआ रद्द     |     सटीक समय, दमदार कहानी और धाकड़ एक्शन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो     |     टैनिंग का रामबाण इलाज, इन दो चीजों को मिक्स कर लगाएं, पाएं दमकती हुई त्वचा     |     Pahalgam terror attack: Pakistan launches emergency measures to secure medicine supplies after trade suspension with India     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088