will increase stress of these zodiacs 50 साल बाद सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन राशियों के लिए कष्टकारी,कुंभ समेत 4 राशियों के जीवन में होंगी हलचल, धर्म न्यूज़
Surya-Shani Shadashtak Yog Rashifal : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब 1 महीने तक का समय लेते हैं। लगभग 30 दिन बाद 16 जुलाई 2024 को सूर्यदेव कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्मफलदाता शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, सूर्य और शनि एक-दूसरे से छठवें और आठवें भाव में उपस्थित रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य-शनि के इस संयोग को षडाष्टक योग कहा जाता है। सूर्य-शनि का यह संयोग कुछ राशियों के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों का सबब बन सकता है। इस दौरान आपको हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य-शनि का षडाष्टक योग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?
कर्क राशि : सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से कर्क राशि वालों को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। सभी कार्य रुक-रुककर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। नेगेटिविटी से दूर रहें। माता-पिता के सेहत का भी खास ख्याल रखें।
कन्या राशि : सूर्य गोचर के बाद कन्या राशि वालों को भी जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बिजनेस से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लें। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें और नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें।
धनु राशि : सूर्य-शनि के संयोग से धनु राशि वालों को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। धन का लेन-देन करने से बचें। वापस मिलने मे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि : सूर्य-शनि का षडाष्टक योग जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। परिजनों से वैचारिक मतभेद होंगे। मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आएंगे। मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी निराश हाथ लगेगा। धन लाभ के मार्ग में अवरोध आएंगे। धन हानि हो सकता है। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.