Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'How do you plan to hold Senthil trial,' SC asks Tamil Nadu | India News Bihar: 2 Notorious Criminals Of Bhagalpur Expelled From The District, Will Now Report To Rajaun Police Station - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: आज इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, तराई के इलाकों में शिफ्ट हुई मानसून रेखा; जारी की गई चेतावनी Children Are Studying In Dehradun Schools Risking Their Lives Uttarakhand School Condition - Amar Ujala Hindi News Live Mega Mock Drill Will Be Organized In Delhi On August 1 - Amar Ujala Hindi News Live Bulldozer Action On Mafia Owned 50 Acre Land Worth Rs 150 Crore 6 Illegal Properties Demolished - Amar Ujala Hindi News Live Jodhpur News: Woman Duped Of Lakhs On Pretext Of Doubling Investment In A Year, Named Accused Absconding - Jodhpur News Hp High Court Cbi Reply Sought In Asi Pankaj Sharma Case Illegal Detention Challenged - Amar Ujala Hindi News Live टीम इंडिया ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट ​क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये काम कियारा आडवाणी की वो फ्लॉप फिल्म, जिसने बिगाड़ दिया था करियर, लेकिन फिर संकटमोचन बने धोनी और बना दिया स्टार

WTC फाइनल से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का ऐलान, 15 महीने बाद धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी


WTC FINAL
Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के फाइनल मुकाबले का 11 जून से लॉर्ड्स में आगाज होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। दोनों टीमों ने ऐतिहासिक फाइनल से एक दिन पहले ही अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सबसे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की थी। इसके कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने 11 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया। 

टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके मार्नश लाबुशेन अनुभवी उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे। मिडिल ऑर्डर का जिम्मा स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड और विकेट कीपर एलेक्स कैरी को दिया गया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पीठ की सर्जरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे, जबकि ब्यू वेबस्टर ने प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान बरकरार रखा है। कैमरून ग्रीन ने पिछले साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद से ही वह चोट के कारण मैदान से दूर थे। 

गेंदबाजी की बात की जाए तो कप्तान पैट कमिंस को पेस अटैक में जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क का साथ मिलेगा। स्कॉट बोलैंड प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने से चूक गए हैं। नाथन लियोन एकमात्र स्पेलिस्ट स्पिनर हैं। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलियन टीम को नाथन से काफी उम्मीदें होंगी। 

ऑस्ट्रेलिया की नजर दूसरे खिताब पर

ऑस्ट्रेलिया WTC डिफेंडिंग चैंपियन है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की नजरें लगातार दूसरी बार WTC खिताब पर कब्जा जमाने की है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पास पहली बार WTC चैंपियन बनने का मौका है। जीते कोई भी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस बार इतिहास बनना तय है क्योंकि लॉर्ड्स में 113 साल बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होने जा रही है। इससे पहले आखिरी बार दोनों टीमें साल 1912 में एक दूसरे से भिड़ी थीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Latest Cricket News





Source link

2866630cookie-checkWTC फाइनल से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का ऐलान, 15 महीने बाद धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
Artical

Comments are closed.

‘How do you plan to hold Senthil trial,’ SC asks Tamil Nadu | India News     |     Bihar: 2 Notorious Criminals Of Bhagalpur Expelled From The District, Will Now Report To Rajaun Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: आज इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, तराई के इलाकों में शिफ्ट हुई मानसून रेखा; जारी की गई चेतावनी     |     Children Are Studying In Dehradun Schools Risking Their Lives Uttarakhand School Condition – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mega Mock Drill Will Be Organized In Delhi On August 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bulldozer Action On Mafia Owned 50 Acre Land Worth Rs 150 Crore 6 Illegal Properties Demolished – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Woman Duped Of Lakhs On Pretext Of Doubling Investment In A Year, Named Accused Absconding – Jodhpur News     |     Hp High Court Cbi Reply Sought In Asi Pankaj Sharma Case Illegal Detention Challenged – Amar Ujala Hindi News Live     |     टीम इंडिया ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट ​क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये काम     |     कियारा आडवाणी की वो फ्लॉप फिल्म, जिसने बिगाड़ दिया था करियर, लेकिन फिर संकटमोचन बने धोनी और बना दिया स्टार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088