Youth Stabbed To Death Due To Dispute In Marriage Procession – Jabalpur News मध्यप्रदेश By On Feb 19, 2025 {“_id”:”67b5ed72e718ba8e6e0c1b09″,”slug”:”youth-stabbed-to-death-due-to-dispute-in-marriage-procession-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2645002-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jabalpur News: बरात में विवाद होने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पहले से हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचा था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यह भी पढ़ें National Games In Uttarakhand Training Camp Of Selected… Oct 22, 2024 गुजरात में अब राहत अभियान तेज- 1160 टीमों ने ऐसे बाटा 1.70… Sep 4, 2024 जबलपुर में चाकूबाजी – फोटो : अमर उजाला विस्तार गढ़ा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक पर लड़की पक्ष के दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री नगर अधारताल से रजक समाज की बारात शक्ति नगर गढ़ा आई थी। बारात में शामिल अभिषेक रजक वहीं खड़ा था, तभी लड़की पक्ष के करण रजक और अर्जुन रजक का पड़ोस के एक युवक से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचा और झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी बात पर करण और अर्जुन नाराज हो गए और अभिषेक से गाली-गलौज करने लगे। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद अभिषेक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बारात में मौजूद अन्य लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और चहल-पहल मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। Source link Like0 Dislike0 24538700cookie-checkYouth Stabbed To Death Due To Dispute In Marriage Procession – Jabalpur Newsyes
Comments are closed.