Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Youths Surrounded Young Man In Bathinda – Amar Ujala Hindi News Live


youths surrounded young man in Bathinda

सरेआम युवाओं ने युवक को बनाया निशाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शहर के सौ फीट रोड पर भीड़भाड़ वाले इलाके में शनिवार देर शाम को कुछ युवाओं ने एक युवक को घेर कर जमीन पर लिटाकर जानलेवा हमला किया। उसकी टांगों पर कुल्हाड़ी से एक-एक कर कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद जाते समय आरोपियों ने दो कारों के शीशों पर कुल्हाड़ी से वार कर शीशें तोड़ दिए। 

Trending Videos

वहीं घायल युवक जसदीप सिंह निवासी गोनियाना को उपचार के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, जसदीप सिंह निवासी गोनियाना मंडी जोकि शहर के सौ फीट रोड पर एक दुकान में बाल कटवाने शनिवार देर शाम पहुंचा था। 

जहां पर दो कारों में सवार करीब आठ से दस युवकों ने उक्त जसदीप को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन पर लिटाकर उसकी टांगों पर कुल्हाड़ी से तीन युवकों ने कई वार किए। जिस के चलते युवक की टांगों पर कुल्हाड़ी के तेज वार होने के साथ कई जगह कट लग गए। 

आरोपियों ने पास खड़ी दो गाडियों के शीशों पर कुल्हाड़ी से वार कर शीशें भी तोड़ दिए। इस पूरी मारपीट की वीडियो नजदीकी लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद जब लोग एकत्रित हुए तो गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीम एवं एसपी सिटी नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की लाइव वीडियो सीसीटीवी से लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

2345780cookie-checkYouths Surrounded Young Man In Bathinda – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Chaitra Navaratra commences at Shri Vaishno Devi Shrine, thousands throng to seek blessings | India News     |     Sasaram Village Drowned In Grief As Soon As Air Force Officer Body Arrived Final Farewell With Military Honors – Bihar News     |     टेककृति फेस्ट: गीतों से आईआईटियंस को पुराने से नए दौर तक ले गए सोनू निगम     |     Grand Road Show Of Cm Dhami On Completion Of Three Years Of The Government Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Eid Moon Sighted Eid Ul Fitr Will Be Celebrated Across Country Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Eid-ul-fitr Celebrations In Indore, Markets Filled With Enthusiasm And Joy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Grand Procession And Fireworks Mark Chaiti Ekam Celebrations In Udaipur – Rajasthan News     |     IPL Points Table: डबल हेडर के बाद इस टीम ने बनाई टॉप-4 में जगह, CSK और SRH की बढ़ गईं मुश्किलें     |     जब करिश्मा पर भारी पड़ी मां बबीता कपूर की एक जिद, होने लगी थी ब्लीडिंग!     |     बच्चे भी होने लगे हैं पैनिक अटैक का शिकार, एक्सपर्ट से जानें कैसे कम होगी बच्चों की घबराहट?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088