Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सरकारी कर्मचारियों को इस स्थिति में नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, सरकार ने बदला नियम Bihar News: 'water Atlas' Is Useful For Water Conservation And Flood Management In The State - Amar Ujala Hindi News Live Amu Class 11 And Diploma Engineering Entrance Exam Result Declared - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Accident In Kirti Nagar Car Went Out Of Control And Fell Into A Ditch Many Death Possibilities - Amar Ujala Hindi News Live MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं Rajasthan News: Nine New Cases Of Covid In Rajasthan, Vigilance Increased In Jaipur And Jodhpur - Amar Ujala Hindi News Live Sonipat: साहित्यकार डॉ. सतराम देशवाल को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकृत Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल

Mp News: Ijtima Bazaar Is In Full Swing In Bhopal, Huge Crowd Of People Is Gathering For Shopping – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Ijtima Bazaar is in full swing in Bhopal, huge crowd of people is gathering for shopping

लोगों को लुभा रहा इज्तिमा बाजार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शॉपिंग मॉल की बड़ी श्रृंखला, बाजारों की बड़ी मौजूदगी और खरीद के लिए आइटम्स की लंबी फेहरिस्त। लेकिन सब कुछ सबके लिए किफायती नहीं होता। जरूरत और प्राप्त करने के संतोष के बीच पसरी एक बड़ी खाई कीमत कही जा सकती है। इस कमी को पूरा करने हर शहर में तरह-तरह के बाजार आकार लेते हैं। लेकिन भोपाल का इज्तिमा बाजार कई मायनों में अलग है। कीमत से लेकर वैरायटी तक इस बाजार को देश भर के खुले बाजारों से अलग बनाते हैं। रस्ते का माल सस्ते में… की कहावत अगर कहीं पूरी होती है, तो वह इस बाजार पर ही चरितार्थ कही जा सकती है।

Trending Videos

 

राजधानी भोपाल में होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा आयोजन के साथ इस बाजार की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1948 से लगातार लग रहे इस बाजार की रौनक इतने बरसों बाद भी यथावत बनी हुई है। वर्ष 2002 में इज्तिमा आयोजन के ईंटखेड़ी शिफ्ट हो जाने के बाद भी यह बाजार अब भी ताजुल मसाजिद परिसर में ही आकार ले रहा है। इस माह की शुरुआत में शुरू हुआ यह बाजार करीब दो माह तक चलेगा।

 

इसलिए मशहूर है इज्तिमा बाजार

इज्तिमा बाजार में विदेशी गर्म जैकेट, ब्रांडेड कपड़े, शूज और कई नायाब चीजें बेहद कम दामों पर मिलती हैं। कम कीमत पर मिलने वाले गर्म कपड़ों की वजह से उन लोगों के लिए भी आसानी हो जाती हैं, जो महंगे जैकेट, स्वेटर, शॉल, कंबल आदि बाजार से नहीं खरीद पाते हैं। कम कीमत में मिलने वाले गर्म कपड़ों से कमजोर तबके के लोगों को सर्दी के खिलाफ जंग लड़ना आसान हो जाता है। साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाएं और व्यक्तिगत तौर पर लोग परोपकार के लिहाज से भी यहां से खरीदी कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाते हैं।

 

यह भी है खासियत

एक बड़े ओपन शॉपिंग मॉल के रूप में पसरे इस बाजार में मुरादाबादी बर्तन, हैंडलूम आइटम्स भी उपलब्ध होते हैं। यहां आने वाले शादी ब्याह या किसी खास मौके पर दिए जाने वाले गिफ्ट के लिहाज से भी बर्तनों की खरीदी करते हैं।

 

लुभाते हैं यह जायके

इज्तिमा बाजार में खानपान के कई जायके, जो इस मेले में ही मिलते हैं, मौजूद हैं। इनमें लजीज हलवा पराठा, सोहन हलवा, मैसूर पाक जैसे पकवान शामिल हैं। इन पकवानों की आमतौर पर बाजार में पूरा साल बिक्री नहीं होती है। इसके अलावा नए दौर की पसंद के लिहाज से चाइनीज फूड की दुकानें भी यहां लगने लगी हैं।

 

प्रदेश भर में प्रसिद्ध

इज्तिमा बाजार भोपाल के स्थानीय लोगों से ज्यादा आसपास के जिलों के लोगों की मौजूदगी से आबाद रहता है। पड़ोसी जिले विदिशा, राजगढ़, रायसेन और होशंगाबाद से भी बड़ी तादाद में ग्राहक यहां पहुंचते हैं। खासतौर से कोट और विदेशी जैकेट की खरीद के लिए इंदौर जैसे बड़े बाजार वाले शहर के लोग भी इस बाजार का रुख करते हैं।



Source link

2071040cookie-checkMp News: Ijtima Bazaar Is In Full Swing In Bhopal, Huge Crowd Of People Is Gathering For Shopping – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

सरकारी कर्मचारियों को इस स्थिति में नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, सरकार ने बदला नियम     |     Bihar News: ‘water Atlas’ Is Useful For Water Conservation And Flood Management In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amu Class 11 And Diploma Engineering Entrance Exam Result Declared – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Accident In Kirti Nagar Car Went Out Of Control And Fell Into A Ditch Many Death Possibilities – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं     |     Rajasthan News: Nine New Cases Of Covid In Rajasthan, Vigilance Increased In Jaipur And Jodhpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sonipat: साहित्यकार डॉ. सतराम देशवाल को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकृत     |     Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें     |     RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार     |     OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088