हेडलाइंस
Himachal:मंत्री जगत नेगी बोले- कार्यशैली में सुधार नहीं तो अधिकारी होंगे डिमोट - Minister Jagat Negi Says: No Improvement In Work Style, Officers Will Be Demoted फिल्में नहीं क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे धुरंधर के डायरेक्टर, लेकिन करप्शन की भेंट चढ़ गया करियर, गुरूजी ने किया खुलासा Parliamentary panel seeks allocation of realistic fertiliser subsidy fund at budget estimate stage | India News भाजपा की बदलाव रैली आज:मोगा आएंगे अमित शाह, ट्रैफिक को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान - Bjp Parivartan Rally today Union Home Minister Amit Shah In Moga Police Issue Traffic Route Plan Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 14 March 2026 Up:'बच्चा चोर नहीं भिखारी हैं' भीड़ के शोर में दब गई आवाज, पिता-पुत्र समेत पांच को पीटा, फिर कटवा दिए बाल - Mob Assault In Agra: Five People, Including Father And Son, Beaten And Hair Shaved Over Chil... Kuldeep Yadav Wedding:वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी में चहल का धमाल, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें - Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Mehndi And Haldi Ceremonies Held In Mussoorie Bride And... Lpg Crisis: Action Against Commercial Use Of Domestic Lpg, 14 Cylinders Seized From 11 Establishments - Barwani News Lpg Crisis:ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग सर्वर धीमा, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; उपभोक्ता परेशान - Online Gas Cylinder Booking Server Slows Down Agencies Are Crowded Consumers Upset In Barmer इंदौर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा का आगाज, अभय प्रशाल में 21 मार्च तक होंगे रोमांचक मुकाबले

Raids On Two Resorts In Umaria-bandhavgarh, Food Safety Rules Exposed – Madhya Pradesh News


खजुराहो के होटल व रिसॉर्ट में फूड पॉइजनिंग से चार मौतों के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन की ओर से घंटों समझाइश देने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। हालात तब बदले जब मौके पर पहुंचे छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे ने मृतकों के परिजनों के सामने मां की कसम खाकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, बांधवगढ़ के दो रिसॉर्ट पर खाद्य विभाग ने छापे मारकर खाद्य सामग्री के नमूने लिए। 

चक्काजाम के दौरान छतरपुर के एडीएम मिलिंद नागदेवे ने मृतकों के परिजनों से हाथ जोड़कर कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व जांच के बाद  किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क खाली करने को राजी हुए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई में ढिलाई हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें- नए साल में लग सकता है बिजली का झटका, मप्र पावर जनरेशन कंपनी ने 10% तक बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव

बांधवगढ़ में खाद्य सुरक्षा नियमों की खुली पोल

खाद्य सुरक्षा विभाग के रीवा–शहडोल उड़नदस्ता दल ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बांधवगढ़ के ताज सफारी और मानसून फॉरेस्ट नामक दो प्रमुख रिसॉर्ट्स का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों जगहों पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में टीम ने ताज सफारी रिसॉर्ट में जांच की। निरीक्षण में पता चला कि रिसॉर्ट परिसर में ब्रेड निर्माण किया जा रहा था, लेकिन इसके लिए आवश्यक निर्माण लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा रिसॉर्ट में बिना अनुमति के बार संचालित किया जा रहा था जिसमें अल्कोहॉलिक बेवरेज का भंडारण और विक्रय किया जा रहा था। ये गतिविधि रिसॉर्ट द्वारा लिए गए फूड लाइसेंस की शर्तों में दर्ज नहीं है। टीम को रसोई में मिसब्रांडेड दलिया का उपयोग भी मिला, जो नियमानुसार प्रतिबंधित है। इसके साथ ही पाया गया कि खाद्य कारोबार का संचालन लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी से बाहर हो रहा था। टीम ने मौके से पांच खाद्य नमूने लिए और तुरंत प्रभाव से बार संचालन बंद करने के निर्देश जारी कर दिए।

विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए। इसके बाद टीम ने मॉनसून फॉरेस्ट रिजॉर्ट में निरीक्षण किया, जहां स्थिति और ज्यादा चिंताजनक मिली। रसोई क्षेत्र में स्वच्छता का अभाव था। एक्सपायरी मैदा, सड़ी हुई सब्जियां और कीटयुक्त आटा भोजन तैयारी में उपयोग किया जा रहा था। टीम ने पाया कि शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ संग्रहित किया गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। भोजन तैयार करने वाले कर्मचारी अस्वच्छ वातावरण में काम कर रहे थे और समुचित सफाई व्यवस्था मौजूद नहीं थी। गंभीर लापरवाही को देखते हुए टीम ने रिसॉर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी किया और लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा जिला अधिकारी को भेज दी है। दोनों होटलों पर की गई कार्रवाई से पर्यटन क्षेत्र में हड़कंप मचा है और विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

 

बांधवगढ़ के दो रिसॉर्ट्स पर छापेमारी, खाद्य सुरक्षा नियमों की खुली पोल

बांधवगढ़ के दो रिसॉर्ट्स पर छापेमारी



Source link

4061920cookie-checkRaids On Two Resorts In Umaria-bandhavgarh, Food Safety Rules Exposed – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Himachal:मंत्री जगत नेगी बोले- कार्यशैली में सुधार नहीं तो अधिकारी होंगे डिमोट – Minister Jagat Negi Says: No Improvement In Work Style, Officers Will Be Demoted     |     फिल्में नहीं क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे धुरंधर के डायरेक्टर, लेकिन करप्शन की भेंट चढ़ गया करियर, गुरूजी ने किया खुलासा     |     Parliamentary panel seeks allocation of realistic fertiliser subsidy fund at budget estimate stage | India News     |     भाजपा की बदलाव रैली आज:मोगा आएंगे अमित शाह, ट्रैफिक को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान – Bjp Parivartan Rally today Union Home Minister Amit Shah In Moga Police Issue Traffic Route Plan     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 14 March 2026     |     Up:’बच्चा चोर नहीं भिखारी हैं’ भीड़ के शोर में दब गई आवाज, पिता-पुत्र समेत पांच को पीटा, फिर कटवा दिए बाल – Mob Assault In Agra: Five People, Including Father And Son, Beaten And Hair Shaved Over Child-lifter Suspicion     |     Kuldeep Yadav Wedding:वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी में चहल का धमाल, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें – Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Mehndi And Haldi Ceremonies Held In Mussoorie Bride And Groom Danced     |     Lpg Crisis: Action Against Commercial Use Of Domestic Lpg, 14 Cylinders Seized From 11 Establishments – Barwani News     |     Lpg Crisis:ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग सर्वर धीमा, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; उपभोक्ता परेशान – Online Gas Cylinder Booking Server Slows Down Agencies Are Crowded Consumers Upset In Barmer     |     इंदौर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा का आगाज, अभय प्रशाल में 21 मार्च तक होंगे रोमांचक मुकाबले     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088