झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गरौठा थाने में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसान नेता अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बाबू महाराज की बातचीत के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह किसान रैली और क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर थाना प्रभारी से बातचीत करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई और वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
स्थिति गंभीर देखते हुए गरौठा थाना प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्र ने बिना समय गंवाए किसान नेता को संभाला और CPR देना शुरू कर दिया। उन्होंने उनकी छाती पर दबाव बनाकर प्राथमिक सहायता दी। वहीं, थाने के दीवान ने भी सांस देने में मदद की। पुलिसकर्मियों की इस तत्काल कार्रवाई के बाद किसान नेता की हालत में सुधार के संकेत मिले।
किसान रैली और अतिवृष्टि के नुकसान को लेकर पहुंचे थे थाने
जानकारी के मुताबिक, बाबू महाराज मऊरानीपुर में प्रस्तावित किसान रैली और क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे को लेकर गरौठा थाने पहुंचे थे। वह थाना प्रभारी से इसी संबंध में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। CPR देने के बाद उन्हें सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया।
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हैं बाबू महाराज
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपुरा के मुताबिक, बाबू महाराज उनके चाचा हैं। वह किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष होने के साथ मिशन जागृति से भी जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक, गांव में अतिवृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान और मऊरानीपुर में प्रस्तावित किसान रैली को लेकर वह पुलिस से बातचीत करने पहुंचे थे।
इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे।
किसान नेता ने पुलिस टीम का जताया आभार
उपचार के बाद बाबू महाराज ने पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह किसान रैली के सिलसिले में गरौठा थाने पहुंचे थे और थाना प्रभारी से किसान संबंधी मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने तत्काल CPR दिया और पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर मिली मदद से उनकी जान बच सकी। उन्होंने गरौठा थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
घटना के बाद किसान नेता के परिवार और स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना की। इस घटना में थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्काल प्राथमिक सहायता और अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई अहम रही।
रिपोर्टर; गरिमा छाबड़ा, विशेष रिपोर्टर, विपणन प्रबंधक, जनसंपर्क प्रबंधक
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।

