दरभंगा के कीरतपुर प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, 5 अक्टूबर से गोसवा में चलेंगी कक्षाएं
दरभंगा के कीरतपुर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षाएं दूसरे परिसर में चलाने का आदेश दिया है। 5 अक्टूबर 2026 से पढ़ाई मध्य विद्यालय गोसवा के परिसर में होगी। आजतक की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया था। AajTak
बेंच और ईंटों से दिया गया था छत को सहारा
रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय का एक पिलर करीब चार-पांच महीने पहले क्षतिग्रस्त हो चुका था। छत को बेंच और ईंटों का सहारा दिया गया था। भवन की स्थिति से बच्चों के चोटिल होने और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। AajTak
2 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश
अलीनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 2 अक्टूबर को पत्रांक 407 के माध्यम से कक्षाएं स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया। आदेश में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। AajTak
अधिकारियों ने देखीं शिफ्टिंग की तैयारियां
शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर भवन और शिफ्टिंग की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने पहले के निरीक्षणों में केवल आश्वासन मिलने की बात भी कही। AajTak
रिपोर्टर; ध्रुव सिंह, मुख्य संवाददाता पंजाब
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।


