रिपोर्टर; सतविंदर, कौर मुख्य संवाददाता हरियाणा
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध 158 सरकारी स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और स्कूल भवनों की नई रंग योजना को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की पहचान और विद्यार्थियों के बीच एकरूपता को मजबूत करना है।
नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की यूनिफॉर्म प्रस्तावित की गई है। वहीं महिला शिक्षकों के लिए लिलैक और पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की ड्रेस निर्धारित की गई है। इससे स्कूलों में एक समान ड्रेस कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
सरकार ने स्कूल भवनों के लिए भी एक समान रंग योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंग में रंगने की योजना है। माना जा रहा है कि इससे सरकारी स्कूलों को एक अलग और व्यवस्थित पहचान मिलेगी।
CM Himachal सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पहले से ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है। CBSE से जुड़े स्कूलों में एकरूपता लाने का यह फैसला इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
इस बीच हिमाचल सरकार राज्य में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की योजना पर केंद्र के साथ चर्चा हुई है। बड़े विमानों की लैंडिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की योजना है।
सरकार का मानना है कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के लिए हेलिपोर्ट नेटवर्क मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर भी जारी है। कई स्थानों पर सड़क यातायात प्रभावित हुआ है और भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
रिपोर्टर; सतविंदर, कौर मुख्य संवाददाता हरियाणा
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।
About the Author
