फरीदकोट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से BCA छात्रा की जान गई, चाय की दुकान पर दो लोग घायल
पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय छात्रा अर्शप्रीत कौर की जान चली गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान चलाने वाले दो लोग भी घायल हो गए।
अर्शप्रीत जैतो के हरदयाल नगर निवासी इकबाल सिंह की बेटी थी। वह बठिंडा के DAV कॉलेज में BCA की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
छात्रा को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसी कार
रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शप्रीत रेलवे स्टेशन के पास मार्केट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बिशनंदी रोड पर आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चाय की दुकान में घुस गया। घायल दुकानदार प्रिंस कुमार और उनके भाई को जैतो सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। aajtak.in
प्रिंस कुमार के मुताबिक, हादसे के समय वह अपने भाई के साथ चाय के खोखे में बैठे थे। उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और अचानक दुकान से टकराने के कारण दोनों को चोटें आईं। घायलों का कहना है कि छात्रा सड़क पार कर रही थी, तभी कार ने उसे टक्कर मारी।
कार चालक गिरफ्तार, जांच जारी
सूचना मिलने पर जैतो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदकोट के SSP जसप्रीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। आरोपी से पूछताछ और हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी है। aajtak.in
रिपोर्टर; ध्रुव सिंह, मुख्य संवाददाता पंजाब
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।


