CM Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान की जानकारी दी।
सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार होंगे आधार
CM Uttarakhand पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा।
11 बड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित
धामी सरकार ने इस महीनेभर चलने वाले अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित किए हैं। इनमें छात्रों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।
अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा।
‘आशीर्वाद का दीया’ समेत कई कार्यक्रम
अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरकारी योजना केंद्रों, राशन की दुकानों, गैस वितरण केंद्रों, धार्मिक स्थलों और गंगा तट सहित विभिन्न स्थानों पर दीप जलाने के कार्यक्रम होंगे।
इसके अलावा ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’, ‘सेवा: मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
हर जिले में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को उत्तराखंड के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान में प्रभारी मंत्री भी भाग लेंगे। सरकार का लक्ष्य आम लोगों को शासन और जनसेवा से जोड़ने के साथ विकसित भारत के विजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
युवाओं पर भी सरकार का फोकस
इस बीच हल्द्वानी में CM पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ युवाओं से संवाद भी किया। इस दौरान रोजगार, भर्ती, स्वरोजगार, कौशल विकास, तकनीक, उद्यमिता और खेल जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
रिपोर्टर; ध्रुव सिंह, मुख्य संवाददाता पंजाब
दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द
सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़
Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper
https://l1nq.com/zvf3zgb
सब्स्क्राइब करें।

