Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बादल और बारिश के आसार, 36 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मौसम के इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है।
सुबह से दोपहर तक बारिश के आसार
शुक्रवार सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। रात के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
गुरुवार को उमस ने किया परेशान
गुरुवार को दिल्ली में दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। राजधानी के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कहीं आसमान में बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बारिश हुई।
बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट महसूस हुई, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिली। कई इलाकों में बादलों के बीच तेज धूप भी निकलती रही।
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।
शनिवार को भी बारिश की संभावना
दिल्ली में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान में शनिवार को भी कुछ समय के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में भी हल्की बारिश के आसार बने रहने की उम्मीद है।
इस बीच, शनिवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना की भी रिपोर्ट सामने आई है।
दिल्ली-NCR में AQI का क्या हाल?
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 117 के आसपास दर्ज किया गया। एनसीआर के प्रमुख शहरों में भी AQI 100 के आसपास या उससे ऊपर रहा।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 100 से ऊपर और 200 के बीच बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 100 से नीचे भी दर्ज किया गया है। यानी राजधानी में वायु गुणवत्ता कई स्थानों पर ‘मध्यम’ श्रेणी के आसपास बनी हुई है।
बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में लगातार उमस के बीच बारिश की संभावना लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है। हालांकि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में मौसम खराब होने पर वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
फिलहाल दिल्ली में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

